रिंकू सिंह या प्रिया सरोज, कमाई के मामले में कौन है आगे? जानें दोनों की नेटवर्थ

रिंकू सिंह
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की तस्वीर (photo credit: instagram/rinkukumar12,,adv.priyasaroj.sp)

Rinku Singh and Priya Saroj net worth: भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं, ऐसी खबरें हैं। शुक्रवार, 17 जनवरी को रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज को लेकर खबर आई कि इन दोनों की सगाई हो गई है लेकिन बाद में इसे महज अफवाह बताया गया।

Ad

आपको बता दें कि प्रिया सरोज मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की सबसे युवा संसद में से एक हैं। उन्होंने महज 26 साल की उम्र में चुनाव जीता। प्रिया के पिता तूफानी सरोज भी समाजवादी पार्टी के नेता हैं। वहीं रिंकू सिंह क्रिकेटर हैं और उनका पारिवारिक बैकग्राउंड उतना मजबूत नहीं है। हालांकि अब रिंकू स्टार क्रिकेटर बन चुके हैं। ऐसे में हम आपको रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की नेटवर्थ के बारे में बताएंगे।

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की नेटवर्थ

रिंकू सिंह की बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये है। वहीं इस आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ में रिटेन किया है। इससे रिंकू की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है। रिंकू कई विज्ञापन करके भी कमाई कर रहे हैं। रिंकू का परिवार साधारण पृष्ठभूमि से है। उनके पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे, जबकि उनका बड़ा भाई अलीगढ़ में ई-रिक्शा चलाता है। रिंकू ने हाल ही में अलीगढ़ में अपना लग्जरी घर बनवाया है।

Ad

सांसद प्रिया सरोज की कमाई

सांसद प्रिया सरोज की कमाई की बात करें तो उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना चुनावी हलफनामा दाखिल किया था। इस हलफनामा के अनुसार प्रिया की कुल संपत्ति 11 लाख 25 हजार 719 रुपये थी। वहीं मई 2025 में प्रिया सरोज ने एक हलफनामे में 75,000 रुपये नकद होने की जानकारी दी थी। उनके बैक अकाउंट में कुल 10 लाख 18 हजार 719 रुपये जमा हैं। हलफनामे के अनुसार प्रिया सरोज के पास 32 हजार रुपये का सोना है। वहीं प्रिया की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। फिलहाल वह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और प्रैक्टिस करती हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications