क्रिकेट ओपिनियन - मुश्किल परिस्थिति में भारतीय क्रिकेटर निभा रहे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका

 विराट-रहाणे
विराट-रहाणे

Ad

कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा विश्व अपनी लड़ाई लड़ रहा है। कुछ समय पहले इस वायरस ने भारत में भी दस्तक दी। इसके बाद आईपीएल सहित भारतीय टीम के अलावा विश्व क्रिकेट के कई क्रिकेट टूर्नामेंट रद्द हो गए। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज बीच में छोड़ कर चली गई। पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया गया और खिलाड़ी तथा दर्शक अपने घरों में बंद हो गए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने संकट की इस घड़ी में यथाशक्ति डोनेशन देने की अपील देश से की और भारतीय खिलाड़ियों ने इसमें शानदार उदाहरण पेश किया। शुरुआत संन्यास ले चुके खिलाड़ियों से हुई। इसमें सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली आगे आए, इसके बाद गौतम गंभीर भी जुड़े। धीरे-धीरे खिलाड़ी इसमें कड़ी के रूप में जुड़ते चले गए।

यह भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे ज्यादा डोनेशन देने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी

सभी भारतीय क्रिकेटरों को यह मालूम है कि इस देश ने हमें बनाया है, अभी मुश्किल समय में देश को हमारी जरूरत है। इस दर्द को समझते हुए वर्तमान में खेल रहे विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, लक्ष्मी शुक्ला, अजिंक्य रहाणे आदि नाम भी जुड़े। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले भी इसमें आगे आए और यह सूची धीरे-धीरे हर दिन आगे बढ़ती जा रही है।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में महिला क्रिकेटरों ने भी प्रभावित करने वाला काम करते हुए धन राशि देने का मन बनाया। बंगाल से आने वाली सोलह वर्षीय खिलाड़ी ऋचा घोष ने शुरुआत की। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आनी वाली ऋचा ने यह सराहनीय काम किया। दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने भी इस कड़ी में अपना नाम जोड़ा। धीरे-धीरे भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी देश के प्रति समझते हुए आगे आ रहे हैं और यह एक सराहनीय कदम कहा जा सकता है। जरूरत के समय देश के लिए कार्य करने वाला ही एक सच्चा देशभक्त कहलाता है और यही भारतीय क्रिकेटरों ने दिखाया है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications