रितिका सजदेह से लेकर अनुष्का शर्मा तक, जानें कितनी कमाई करती हैं भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां?

भारतीय क्रिकेटर्स
विराट कोहली और रोहित शर्मा की पत्नी के साथ तस्वीर (photo credit: instagram/anushkasharma,rohitsharma45 )

Indian Cricketer wives networth: भारतीय क्रिकेटर्स को देखकर फैंस के दिमाग में आता है, उनकी लग्जरी लाइफ और आलीशान घर। लेकिन भारतीय क्रिकेटर्स की वाइफ भी लग्जरी के मामले में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय क्रिकेटर्स क्रिकेट के दम पर आज करोड़ों के मालिक बन गए हैं। वैसे ही उनकी वाइफ अपने प्रोफेशन के दम पर करोड़ों कमा चुकी हैं।

इसी कड़ी में हम आपको पांच भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नी की नेटवर्थ के बारें में बताएंगे। साथ ही उनका प्रोफेशन क्या है और कमाई का जरिया क्या है यह भी बताएंगे।

अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन हाउस से करती हैं अच्छी कमाई

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा एक एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 255 करोड़ रुपये है, जो उन्होंने अपने अभिनय करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई है। वहीं अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए मुनाफा कमाती हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी मोटी कमाई होती है। अनुष्का एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं एक विज्ञापन के लिए 3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं।

रांची रेज हॉकी क्लब की सह मालकिन साक्षी धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की नेटवर्थ 50 करोड़ रुपये के आसपास है। दोनों का रांची में एक फार्म हाउस है, जिसकी कीमत 10 करोड़ के करीब है। वहीं देहरादून में भी कपल का 17.8 करोड़ का घर है। बता दें कि धोनी से शादी करने से पहले साक्षी होटल इंडस्ट्री में काम करती थीं। इसके अलावा साक्षी चेन्नई में स्थित रांची रेज हॉकी क्लब की भी सह-मालकिन हैं।

विधायक हैं रविंद्र जडेजा की पत्नी

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा की कुल संपत्ति 57.60 करोड़ रुपये है। वह गुजरात के जामनर नॉर्थ से विधायक हैं। वहीं चुनाव के वक्त रिवाबा ने बताया था कि राजकोट में जड्डूज फूड फील्ड रेस्टोरेंट में उनकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

रितिका सजदेह हैं स्पोर्टस मैनेजर

कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं और वह करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितिका की नेटवर्थ करीब 10 करोड़ रुपये है।

शो और ब्रांड एडवरटाइजमेंट से कमाई करती हैं संजना गणेशन

भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ICC की प्रेजेंटर हैं। संजना गणेशन अक्‍सर क्र‍िकेट मैच में एंकरिंग करते हुए नजर आती है। संजना की बात करें तो वो पॉपुलर स्‍पोर्ट जर्नलिस्‍ट और स्‍पोर्ट प्रजेंटर हैं। ग्रेजुएशन के बाद संजना ने एक साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। इसके बाद 2014 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। संजना की नेटवर्थ 8 करोड़ के आसपास है और उनकी कमाई का जरिया स्टार स्पोर्ट्स के शो और ब्रांड एडवरटाइजमेंट है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now