टीम इंडिया ने टेस्ट में सबसे तेज शतक का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छक्कों के मामले में भी सबको छोड़ा पीछे

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल (Photo Credit - BCCI.TV)
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल (Photo Credit - BCCI.TV)

Indian Team Recorded Fastest Fifty : भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में काफी तूफानी बल्लेबाजी की और इस दौरान कई सारे बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। यशस्वी जायसवाल भारत की तरफ से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज बने। इसके अलावा भारतीय टीम ने टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। अब भारत ने टेस्ट में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है।

Ad

भारतीय टीम ने कानपुर टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पहली पारी में 233 रन पर समेट दिया। इसके बाद जब टीम इंडिया बैटिंग करने उतरी तो काफी धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने काफी धुआंधार शुरूआत दी। इन दोनों ने काफी तेज बैटिंग की। इसी वजह से महज 3 ओवर में ही 51 रन जोड़ दिए। टेस्ट क्रिकेट में भारत की यह अब तक की सबसे तेज फिफ्टी है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तूफानी मोड में नजर आए। उन्होंने 11 गेंद पर 1 चौका और 3 छक्के की मदद से 23 रनों की पारी खेली।

भारत ने सबसे तेज टेस्ट शतक का बनाया रिकॉर्ड

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी काफी तेज अर्धशतक लगाया और भारत की तरफ से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले ओपनर बने। टीम इंडिया ने महज 10.1 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए और टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम का अब तक का यह सबसे तेज शतक है। भारतीय टीम ने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। टीम इंडिया ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में 12.2 ओवर में शतक पूरा किया था। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम है जिन्होंने 2011 में 13.1 ओवर में बांग्लादेश के ही खिलाफ शतक पूरा किया था।

Ad

छक्कों के मामले में भी भारत ने रचा इतिहास

वहीं टीम इंडिया ने छक्कों का भी एक रिकॉर्ड बनाया। अब भारतीय टीम इस कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम अभी तक कुल 90 से ज्यादा छक्के लगा चुकी है। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है जिन्होंने 89 छक्के साल 2022 में लगाए थे। अब भारत ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications