इंडियन प्रीमियर लीग के 2015 में खेले गए सीजन में मुंबई इंडियंस ने अपना दूसरा खिताब जीता था। इससे पहले साल 2013 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम में आईपीएल 2015 के दौरान भी कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल रहे थे। काफी लंबे समय से इस टीम को कई मैच जिताने वाले किरोन पोलार्ड और लसिथ मलिंगा के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों ने भी उस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
हालांकि आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस में शामिल रहे हरभजन सिंह के प्रदर्शन को कोई भी नहीं भूल पाएगा, क्योंकि उन्होंने उस सीजन में अपनी टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। हरभजन सिंह ने आईपीएल 2015 के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ यह पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 24 बॉल पर 64 रनों की शानदार पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें : IPL Record - 2016 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
हालांकि उन्होंने अपना अर्धशतक केवल 19 गेदों में ही पूरा कर लिया था। लेकिन इस मैच को मुंबई इंडियंस नहीं जीत सकी थी। इस मैच में 18 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं हरभजन सिंह के अलावा उस सीजन में कई और खिलाड़ी भी शामिल रहे थे, जिन्होंने उस सीजन की रिकॉर्ड पारियां खेली थीं।
ऐसे में आज हम आपको उस सीजन में शामिल 5 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने उस सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए थे।
ये हैं वो 5 बल्लेबाज:-
#5 जेपी डुमिनी
![अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद जेपी ड्यूमिनी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cb431-15868871471395-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cb431-15868871471395-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cb431-15868871471395-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cb431-15868871471395-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cb431-15868871471395-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cb431-15868871471395-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cb431-15868871471395-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/cb431-15868871471395-800.jpg 1920w)
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज रहे जेपी डुमिनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2015 में खेले गए सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलने वाले जेपी डुमिनी ने 14 मैचों की 13 पारियों में 4 अर्धशतक की मदद से कुल 414 रन बनाए थे। उनके इन रनों में उनकी सर्वोच्च पारी 78 रनों की थी। ड्यूमिनी उस सीजन में पांचवें सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
#4 श्रेयस अय्यर
![श्रेयस अय्यर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1f814-15868871784278-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1f814-15868871784278-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1f814-15868871784278-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1f814-15868871784278-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1f814-15868871784278-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1f814-15868871784278-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1f814-15868871784278-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/1f814-15868871784278-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2015 के सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में चौथा नाम है श्रेयस अय्यर का। जिन्होंने अपनी कप्तानी में पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचाया था। इस खिलाड़ी ने आईपीएल के जरिए ही भारतीय टीम में भी अपनी जगह बनाई है। अय्यर ने उस सीजन में दिल्ली की टीम की ओर से 14 मैचों में 128 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 439 रन बनाए थे, जिसमें उनके 4 बेहतरीन अर्धशतक भी शामिल हैं।
#3 अजिंक्य रहाणे
![अजिंक्य रहाणे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/8899f-15868872063881-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/8899f-15868872063881-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/8899f-15868872063881-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/8899f-15868872063881-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/8899f-15868872063881-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/8899f-15868872063881-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/8899f-15868872063881-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/8899f-15868872063881-800.jpg 1920w)
राजस्थान रॉयल्स की ओर से कई आईपीएल सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अजिंक्य रहाणे ने उस सीजन में भी लाजवाब प्रदर्शन किया था। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन टीम की ओर से आईपीएल 2015 के दौरान 540 रन बनाए थे। उन्होंने यह रन 14 मैचों की 13 पारियों में 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। उस सीजन में रहाणे ने अपनी सर्वोच्च पारी दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेली थी, जिसमें उन्होंने ओपनिंग करते हुए 54 गेदों में 91 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने उस सीजन में 4 अर्धशतक लगाए थे।
#2 लेंडल सिमंस
![लेंडल सिमंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/750f7-15868872332622-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/750f7-15868872332622-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/750f7-15868872332622-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/750f7-15868872332622-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/750f7-15868872332622-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/750f7-15868872332622-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/750f7-15868872332622-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/750f7-15868872332622-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2015 के दौरान चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे लेंडल सिमंस ने आईपीएल 2015 में शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीजन में वह तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। सिमंस ने उस सीजन में 13 मैचों में 122 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 540 रन बनाए थे। उनके इन रनों में 21 छक्के और 56 चौके भी शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने उस सीजन में 6 बेहतरीन अर्धशतक भी लगाए थे। वह उस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
#1 डेविड वॉर्नर
![डेविड वॉर्नर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/91200-15868872571220-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/91200-15868872571220-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/91200-15868872571220-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/91200-15868872571220-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/91200-15868872571220-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/91200-15868872571220-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/91200-15868872571220-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/91200-15868872571220-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2015 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं डेविड वॉर्नर। जिन्होंने आईपीएल 2015 में भी अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में सबसे ज्यादा 562 रन बनाए थे और उस सीजन की ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वॉर्नर ने उस सीजन में 7 अर्धशतक की मदद से अपने यह रन पूरे किए थे। इसके अलावा उन्होंने उस सीजन में 21 छक्के और 65 चौके भी लगाए थे। उस सीजन में वॉर्नर ने 156 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।