महेंद्र सिंह धोनी और शेन वॉटसन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां, ऋषभ पंत की छ्क्कों से भरी तूफानी पारी पर फेरा था पानी

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

30 अप्रैल 2018 को आईपीएल 11 का 30वां मुकाबला पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। इस मैच में शेन वॉटसन, महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत और विजय शंकर ने अर्धशतक लगाए। हालांकि अंत में सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 13 रनों से हराते हुए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले को जीता था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए शेन वॉटसन ने सीएसके को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। वॉटसन ने 40 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 195 का रहा। फाफ डू प्लेसी (33) और अंबाती रायडू (41) ने भी उपयोगी पारियां खेली। 14वें ओवर में 130 के स्कोर पर वॉटसन आउट हुए और बल्लेबाजी करने महेंद्र सिंह धोनी आए। धोनी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में चेन्नई की पारी को तूफानी अंदाज में खत्म किया। धोनी ने 22 गेंदों में 2 चौके और 5 छ्क्कों की मदद से नाबाद रहते हुए 51 रन बनाए। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 231.81 का रहा, धोनी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सीएसके ने 211-4 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें: 7 खिलाड़ी जिनके साथ रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेले हैं, उनके नाम आप नहीं जानते होंगे

212 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 9वें ओवर तक टीम का स्कोर 74-4 हो गया था। ऋषभ पंत ने 45 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से शानदार 79 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशि की। पंत का स्ट्राइक रेट 175.55 का हालांकि वो 18वें ओवर में 162 के स्कोर पर आउट हो गए। उनके आउट होते ही दिल्ली की जीतने की उम्मीद भी खत्म हो गई। अंत में विजय शंकर ने नाबाद रहते हुए 31 गेंदों में एक चौके और 5 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। उन्होंने बस हार के अंतर को ही कम किया और दिल्ली की टीम 198-5 का स्कोर ही बना पाई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स इस मैच को 13 रनों से हार गई।

शेन वॉटसन को उनकी शानदर अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। हालांकि इस मैच में फैंस को कई शानदार पारियां देखने को मिली।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता