#3 एबी डीविलियर्स के 4000 रन
![Enteà¤à¤à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/00e0d-15530721886476-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/00e0d-15530721886476-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/00e0d-15530721886476-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/00e0d-15530721886476-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/00e0d-15530721886476-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/00e0d-15530721886476-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/00e0d-15530721886476-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/00e0d-15530721886476-800.jpg 1920w)
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डीविलियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से इंडियन प्रीमियर लीग खेलते हैं। उनका आईपीएल करियर शानदार रहा है। क्रिकेट के सीमित प्रारूप में डीविलियर्स मैदान की चारों दिशाओं में शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इस अदभुत बल्लेबाजी के कारण 'मिस्टर 360' के नाम से भी जाना जाता है।
दायें हाथ के बल्लेबाज डीविलियर्स ने अब तक 3953 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस दौरान 3 शतक व 28 अर्धशतक भी अपने नाम दर्ज किए हैं। 23 मार्च को खेले जाने वाले पहले मुकाबले में अगर डीविलियर्स 47 रन बना लेते हैं तो वह अपने 4000 रन पूरा कर लेंगे और ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले डेविड वॉर्नर ने चार हजार रन पूरे किए हैं।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।