आईपीएल 2019: 3 खिलाड़ी जो रोहित शर्मा को आराम दिए जाने पर मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं

रोहित शर्मा 
रोहित शर्मा 

मुंबई इंडियंस अपने 2019 के आईपीएल सीजन की शुरुवात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है, जिसने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

Ad

पिछले साल मुंबई इंडियंस आईपीएल में कुछ ख़ासा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और 14 में से 6 मुकाबले जीतकर पांचवे स्थान पर रही थी। पिछले साल के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मध्य क्रम में काफी अस्तिर्था दिखी थी, जिसके चलते बीच के ओवरों में टीम लगातार विकेट खोती थी और प्लेऑफ में पहुँचने में नाकामयाब रही।

आईपीएल के खत्म होने के बाद भारतीय टीम विश्वकप के लिए इंग्लैंड जाएगी, जिसके चलते भारतीय क्रिकेट बोर्ड सभी आईपीएल टीमों को विश्वकप में जाने वाले खिलाड़िओं को आराम देने को कह सकता है। अगर ऐसा होता है, तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल के कुछ मुकाबलों से आराम मिल सकता है। रोहित शर्मा के साथ-साथ हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह भी भारतीय विश्वकप टीम का एहम हिस्सा है, जिसके चलते उन्हें भी आराम दिया जा सकता है ।

आज इस लेख में हम उन तीन खिलाड़िओं की बात करेंगे, जिन्हे रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कप्तान बनाया जा सकता है।

#3 सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव

केकेआर के लिए कईं ताबड़तोड़ पारीयां खेलने वाले मध्य क्रम बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को उनके लम्बे शॉट्स मारने और तेज़ी से रन बनाने की काबिलियत के चलते मुंबई इंडियंस की टीम ने करोड़ में ख़रीदा था। और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरा पैसा वसूल प्रदर्शन किया।

Ad

यादव ने मुंबई के लिए 14 मुकाबले खेले, जिसमे उन्होंने 36.5 की औसत और 133.3 के स्ट्राइक रेट से 512 रन बनाए । सूर्यकुमार यादव रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करने के साथ-साथ केकेआर के उप कप्तान भी रह चुके है, जिसके चलते यह कहना गलत नहीं होगा की मौका मिलने पर वह टीम की बागडोर संभाल सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव को अगर मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने का मौका मिलता है और वह इसमें सफल होते है, तो उनको रणजी ट्रॉफी में भी मुंबई का कप्तान बनाया जा सकता है।

#2 किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड
किरोन पोलार्ड

वेस्ट इंडीज़ का यह आल राउंडर रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कप्तानी का एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अपना जौहर दिखाते हुए पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 132 मुकाबले खेले हैं, जिसमे उन्होंने 28.13 की औसत और 145.73 के स्ट्राइक रेट से 2476 रन बनाए हैं।

Ad

इस वेस्ट इंडियन आलराउंडर के पास लम्बे शॉट मारने की असाधारण क्षमता है, जिसकी मदद से उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 154 बार गेंद को बॉउंड्री के बहार मारा है।

गेंदबाज़ी में भी पोलार्ड ने मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। 132 मुकाबलों में किरोन पोलार्ड ने मुंबई के लिए लगभग 200 ओवर फेंके हैं, जिसमे उन्होंने 31.6 की औसत और 8.85 की इकॉनमी से 56 विकेट अपने नाम की है।

किरोन पोलार्ड के पास कप्तानी का काफी तजुर्बा है। कैरेबियन प्रीमियर टी 20 लीग में वह सेंट लूसिया स्टार्स टीम की कप्तानी करते है, जिससे चलते वह मुंबई इंडियंस के लिए एक कप्तान की भूमिका निभा सकते हैं।

#1 युवराज सिंह

युवराज सिंह
युवराज सिंह

युवराज सिंह भारत के सबसे मशहूर क्रिकेट खिलाड़िओं में से एक हैं। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी नीली जर्सी में भारतीय टीम को अनगिनत मुकाबले जीताने के साथ-साथ विश्व कप में भारत की जीत में एक एहम कड़ी है।

Ad

साल 2018 में मुंबई के पास बहुत सारे सलामी बल्लेबाज़ और लोअर मिडिल आर्डर बल्लेबाज़ थे, लेकिन अस्थिर मध्य क्रम के चलते मुंबई इंडियंस बीच के ओवरों में लगातार विकेट गवाता था और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहता था। इसी दिक्कत को दूर करने के लिए मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को साल 2019 के आईपीएल सीजन में अपने टीम में लेने का फैसला किया।

युवराज सिंह के पास टी20 क्रिकेट का काफी तजुर्बा है, जिसे वह युवा खिलाड़िओं के साथ बांटकर उनके खेल में निखार ला सकते है। ताबतोड़ खेल दिखाने के साथ साथ पुणे और पंजाब के लिए पूर्व कप्तानी करने वाला यह खिलाड़ी रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में मुंबई के लिए एक कप्तान का रूप भी निभा सकता है।

Hindi cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications