विश्व की सबसे प्रसिद्ध टी20 लीग, आईपीएल का 12वां संस्करण मुंबई इंडियंस की चेन्नई सुपर किंग्स पर शानदार जीत के समाप्त हुआ। हैदराबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई के 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ 148 रन ही बना पाई, जिसके चलते मुंबई चौथी बारी आईपीएल चैंपियन बनी।
साल 2019 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस का बोलबाला रहा है। पूरे सीजन में टीम के सभी विभाग एक साथ निखर कर सामने आए हैं, जिसके चलते टीम ने लीग स्टेज में टॉप किया। राहुल चाहर जैसे टीम के अनकैप्ड खिलाड़ी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन दिखाया और टीम के दूसरे लेग स्पिनर मयंक मारकंडे को कड़ी टक्कर दी है।
हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और कीरोन पोलार्ड की मौजूदगी से मुंबई इंडियंस का लोअर मिडिल आर्डर इस आईपीएल सीजन के सबसे सफल लोअर मिडिल आर्डर के रूप में सामने आया है, जहाँ खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन दिखाया। गेंदबाज़ी में लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने मुंबई को सीजन के कई अहम मुकाबलों में जीत दिलवाई और अपने प्रदर्शन से अब तक निराश नहीं किया।
बल्लेबाज़ी में भी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, और क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों ने पूरे सीजन में टीम के लिए अच्छी औसत और स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
भले ही मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन सराहनीय रहा है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस को निराश किया और शायद उन्हें अगले सीजन में टीम से रिलीज़ किया जा सकता है। आज इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे।
#3 बरिंदर सरन
![बरिà¤à¤¦à¤° सरन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7def8-15574779411058-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7def8-15574779411058-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7def8-15574779411058-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7def8-15574779411058-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7def8-15574779411058-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7def8-15574779411058-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7def8-15574779411058-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7def8-15574779411058-800.jpg 1920w)
मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ बरिंदर सरन इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। इस साल आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 2 मुकबले खेले, और 13 की औसत से रन देते हुए एक भी विकेट निकालने में असफल रहे।
मुंबई इंडियंस के खेमे में मिचेल मैक्लेनेघन और जेसन बेहरनडॉर्फ के रूप में दो और बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने बरिंदर सरन से बेहतर प्रदर्शन किया है। इन दोनों गेंदबाज़ों की मौजूदगी के चलते बरिंदर सरन तीसरी पसंद रहेंगे और इसलिए मुंबई इंडियंस उन्हें अगले साल रिलीज़ कर सकती है।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं
#2 बेन कटिंग
![बà¥à¤¨ à¤à¤à¤¿à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2c542-15574785351293-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2c542-15574785351293-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2c542-15574785351293-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2c542-15574785351293-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2c542-15574785351293-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2c542-15574785351293-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2c542-15574785351293-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/2c542-15574785351293-800.jpg 1920w)
एक चीज़ जो मुंबई इंडियंस को एक संतुलित टीम बनाती है, वो है टीम के ताबड़तोड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी। मुंबई इंडियंस के पास कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या जैसे विश्व के सबसे बेहतरीन टी20 आल राउंडर हैं, तो टीम को अपने दम पर मुकाबले जितवा सकते हैं। इन्हीं ऑलराउंडर में एक नाम आता है ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेन कटिंग का।
साल 2018 में इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडिंयस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस साल वह दिए गए मौकों में कुछ ख़ासा कमाल करने में पूरी तरह से विफल रहे। दाएं हाथ का यह खिलाड़ी स्पिन गेंदबाज़ी के खिलाफ जूझता हुआ नज़र आया, जिसके चलते बीच के ओवरों में टीम तेज़ी से रन बनाने में असफल रही।
कटिंग ने इस साल मुंबई के लिए 3 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए और 14 की इकॉनमी से रन देते हुए सिर्फ एक विकेट लिया। मुंबई के पास एक संतुलित ऑलराउंडर विभाग है, जिसके चलते ऐसा कहना मुश्किल है कि मुंबई अगले साल बेन कटिंग में रूचि दिखाएंगे।
#1 युवराज सिंह
![यà¥à¤µà¤°à¤¾à¤ सिà¤à¤¹Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31712-15574791481870-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31712-15574791481870-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31712-15574791481870-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31712-15574791481870-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31712-15574791481870-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31712-15574791481870-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31712-15574791481870-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/31712-15574791481870-800.jpg 1920w)
बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज़ युवराज सिंह इस सूची में पहले स्थान पर आते हैं। 2019 के आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को उनके आधार मूल्य 1 करोड़ रूपये में ख़रीदा था।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने अपने आईपीएल 2019 की धमाकेदार शुरुआत की और मुंबई के लिए अपने पहले मुकबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 35 गेंदों पर 53 रन बनाए। लेकिन इस मुकाबले के बाद वह अपनी फॉर्म को दिखाने में असफल रहे और अगले तीन मुकबलों में सिर्फ 45 रन भी बना पाए, जिसके चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया।
फील्डिंग में भी युवराज सिंह थोड़े सुस्त दिखे और काफी मिसफील्ड की। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी भले ही टी20 के सबसे घातक खिलाड़ियों में से एक है, लेकिन लगातार प्रदर्शन ना कर पाने के चलते ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि युवराज सिंह मुंबई से रिलीज़ हो सकते हैं।