इंडियन प्रीमियर लीग 2019 का 55वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला गया। इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया।
मैच में जीतने के बावजूद भी किंग्स इलेवन पंजाब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। दोनों टीमें अब तक अपने पूरे 14 लीग मैच खेल चुकी है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और चेन्नई सुपर किंग्स को गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 170 रन बनाए। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 17 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
यूं तो किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स टीम के हार के कई कारण थे लेकिन हम 3 मुख्य कारणों पर चर्चा करेंगे।
#3. एमएस धोनी का फ्लॉप होना:
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/62e7f-15570669892687-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/62e7f-15570669892687-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/62e7f-15570669892687-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/62e7f-15570669892687-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/62e7f-15570669892687-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/62e7f-15570669892687-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/62e7f-15570669892687-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/62e7f-15570669892687-800.jpg 1920w)
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी 12 गेंदों पर 10 रन ही बना पाए जबकि एमएस धोनी इस साल अंतिम ओवर के हीरो माने जाते थे। उन्होंने इस सीजन कई मैचों में अंतिम ओवर में 20 से अधिक रन बनाए हैं।
एमएस धोनी जब क्रीज पर थे तो उनके सामने कप्तान रविचंद्रन आश्विन, सैम करन और मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की थी। अंतिम 20 गेंदों पर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सिर्फ 20 रन ही बना सके जबकि 3 विकेट खो दिए।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं
#2. सैम करन और मोहम्मद शमी का अहम मौके पर विकेट चटकाना:
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9821-15570662413514-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9821-15570662413514-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9821-15570662413514-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9821-15570662413514-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9821-15570662413514-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9821-15570662413514-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9821-15570662413514-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/a9821-15570662413514-800.jpg 1920w)
सैम करन ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का मन मोह लिया वहीं दूसरी ओर मोहम्मद शमी ने अपने अंतिम ओवर में 2 विकेट चटकाकर चेन्नई सुपर किंग्स के कुल स्कोर को बढ़ने से रोका। सैम करन और मोहम्मद शमी की इस घातक गेंदबाजी से एमएस धोनी का बल्ला भी शांत रहा।
सैम करन से इस मैच में 4 ओवर फेंकते हुए 35 रन दिए और 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। सैम करन ने शीर्ष 3 बल्लेबाजों क्रमशः शेन वॉटसन, सुरेश रैना और फाफ डू प्लेसी पवेलियन की राह दिखाई।
इसके अलावा मोहम्मद शमी ने इस मैच में 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी ने 20वें ओवर में अंबाती रायडू और केदार जाधव को आउट किया। जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर थम गया।
#1. केएल राहुल और क्रिस गेल की शुरुआती साझेदारी:
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/98689-15570669590049-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/98689-15570669590049-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/98689-15570669590049-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/98689-15570669590049-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/98689-15570669590049-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/98689-15570669590049-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/98689-15570669590049-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/98689-15570669590049-800.jpg 1920w)
केएल राहुल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करके अपने आप को एक बार फिर साबित कर दिया कि वे टी20 क्रिकेट के शीर्ष खिलाड़ी माने जाते हैं। इसके अलावा दूसरे छोर से क्रिस गेल ने भी धैर्य के साथ उनका साथ दिया।
केएल राहुल ने इस मैच में 36 गेंदों पर 71 रनों की आक्रामक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़े। केएल राहुल ने इस मैच में इस सीजन की तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया जबकि पहले स्थान पर हार्दिक पांड्या (17 गेंदों पर) और दूसरे स्थान पर ऋषभ पंत (19 गेंदों पर) हैं।
क्रिस गेल ने इस मैच में तेज पारी नहीं खेली लेकिन उन्होंने दूसरी छोर से विकेट को बचाए रखा और केएल राहुल की मदद की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी की। उनके इस सूझबूझ के चलते ही किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना सीजन जीत के साथ समाप्त किया।