आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की हार के 3 मुख्य कारण

Enter caption

इंडियन प्रीमियर लीग का 34वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुम्बई इंडियंस के बीच फिरोज़शाह कोटला के मैदान पर खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम मुंबई इंडियंस ने मेजबान दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हराया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस 9 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। मुम्बई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाये, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 129 रन ही बना सकी।

अब हम बात करने जा रहे हैं उन 3 कारणों के बारे में जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा।

#1. हार्दिक पांड्या की पारी:

Enter caption

हार्दिक पांड्या इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। वे अपनी शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस को कई मैच जीता चुके हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 गेंदों पर 32 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के भी लगाए। हार्दिक पांड्या की इस तेज पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस का कुल स्कोर 168 रनों तक पहुंचा। उन्होंने अपने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर 28 गेंदों पर 54 रनों की साझेदारी की।

हार्दिक पांड्या ने अपने इस शानदार पारी में तेज गेंदबाज कीमो पॉल और क्रिस मॉरिस को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने टीम की ओर से 18वें ओवर फेंक रहे कीमो पॉल के खिलाफ 4 गेंदों पर 12 रन बनाए जबकि 19वें ओवर में क्रिस मॉरिस के खिलाफ भी 4 गेंदों पर 11 रन बनाए। जबकि अगले ही ओवर (20वें) में उन्होंने कगिसो रबाडा की दूसरी गेंद पर लांग ऑन पर हेलिकॉप्टर शॉट खेलकर छक्का लगाया। इसके बाद कगिसो रबाडा ने अगली गेंद शार्ट पिच फेंकी और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में हार्दिक पांड्या विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे।

हार्दिक पांड्या की यह शानदार पारी दिल्ली कैपिटल्स की हार का भी कारण बनी क्योंकि धीमी पिच पर 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था। बाकी का काम मुंबई इंडियंस स्पिनरों ने बखूबी कर दिया।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

#2. राहुल चाहर की शानदार गेंदबाजी:

Enter caption

राहुल चाहर इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2/21 का शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में भी मुंबई को 40 रन से जीत हासिल हुई थी। फिरोजशाह कोटला की धीमी पिच पर स्पिनर राहुल चहर ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर फेंकते हुए 19 रन दिए और 3 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। उन्होंने पृथ्वी शॉ (20) शिखर धवन (35) और कप्तान श्रेयस अय्यर (03) को पवेलियन भेजा।

लेग स्पिनर राहुल चहर के पहले ओवर में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने मिलकर 10 रन बनाए। लेकिन उनके दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहते थे जिस पर वो बोल्ड हो गए। इस तरह से राहुल चहर को पहली सफलता मिली। यह ओवर उन्होंने मात्र 4 रन देकर समाप्त किया। इसके बाद जब राहुल चहर अपना तीसरा ओवर लेकर आए तो उसकी तीसरी ही गेंद पर पृथ्वी शॉ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हार्दिक पांड्या को लांग ऑन पर आसान सा कैच थमा बैठे और पवेलियन लौट गए जबकि अपने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया। इस विकेट के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत की मंजिल दूर दिखने लगी। क्योंकि इससे ठीक पहले वाले ओवर में कॉलिन मुनरो भी अपना विकेट गंवा चुके थे।

#3.दिल्ली के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन (अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाना):

Enter caption

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने मिलकर अच्छा शुरुआत किया था। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने पॉवरप्ले में बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए थे। लेकिन 7वें ओवर में शिखर धवन के ऑउट हो जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज इस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। दिल्ली की टीम 10 ओवरों तक मात्र 63 रन ही बना पाई थी जबकि कुल 3 विकेट खो चुकी थी।

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी 11वें ओवर में मात्र 3 रन बनाकर ऑउट हुए। इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उन्हें भी क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस विकेट के गिरते ही मैच में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी हो गया था। क्योंकि ऋषभ पंत ने इसी सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में 27 गेंदों पर 78 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुम्बई इंडियंस को 37 रनों से मात दी थी। इस मैच में भी ऋषभ पंत से ऐसी ही पारी की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन वे इस उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए।

पंत का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर क्रिस मॉरिस उतरे। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर कुछ देर तक पारी को संभालना चाहा लेकिन मलिंगा की गेंद पर क्रिस मॉरिस कैच ऑउट हो गए जबकि अक्षर पटेल को बुमराह ने बोल्ड कर दिया। इन दोनों बल्लेबाजों को ऑउट होने बाद मैच पूरी तरह से मुम्बई के कब्जे में हो गया। अंततः मुंबई ने इस मुकाबले को 40 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

Quick Links