आईपीएल 2019: 3 कारण क्यों मुम्बई इंडियंस का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भारी है 

Enter caption

#2. वानखेड़े स्टेडियम में शानदार रिकॉर्ड:

Ad
Enter caption

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल इतिहास में 21 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें राजस्थान को 9 बार और मुंबई इंडियंस को 11 बार जीत हासिल हुई है। जबकि बात अगर वानखेड़े स्टेडियम की करें तो इस मैदान पर दोनों टीमें 6 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं जिसमें 2 बार राजस्थान रॉयल्स विजयी हुआ है और चार बार मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है। इसलिए इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स पर भारी है।

Ad

हालांकि पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया था, जिसमें जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में मात्र 16 रन दिए थे और दो विकेट चटकाए थे। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने भी 4 ओवर में मात्र 26 रन दिए थे और दो विकेट चटकाए थे। इस मैच में जोस बटलर ने नाबाद 94 रन की पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई थी। हालांकि पिछले साल मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और वह प्ले ऑफ मैं भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी।

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन दोनों मैचों में मुंबई इंडियंस को हराया था लेकिन इस साल राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। जबकि मुंबई इंडियंस एक बार फिर लय पकड़ती करती नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पिछले दोनों मैचों में जीत हासिल किया है उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब को हराया है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications