आईपीएल 2019: हार्दिक पांड्या ने एम एस धोनी को लेकर किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Enter caption

भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के शानदार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपनी प्रेरणा बताते हुए उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है। आईपीएल 2019 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब प्रदर्शन किया जिसके कारण उन्हें मुंबई इंडियंस से 6 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस ने सीधे फाइनल में जगह बना ली। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या बात करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी के पास गए और उनके साथ हाथ मिलाते दिखाई दिए।

Ad

हार्दिक पांड्या ने मैच समाप्त होने के बाद एमएस धोनी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, '‘मेरे प्रेणास्त्रोत, मेरे दोस्त, मेरे भाई, मेरे आदर्श महेंद्र सिंह धोनी।'' यह हालांकि पहली बार नहीं है जब हार्दिक पांड्या ने खुले आम धोनी की तारीफ की है, इससे पहले भी वे कई बार धोनी की प्रशंसा कर चुके हैं। पांड्या इस टूर्नामेंट में कई बार धोनी का बहुचर्चित हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए दिखे हैं जिसको लेकर धोनी ने उनकी काफी प्रशंसा भी की थी। महेंद्र सिंह धोनी के बाद हार्दिक पांड्या ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो नियमित रूप से हेलीकॉप्टर शॉट लगा रहे हैं और जो सीधे स्टैंड तक पहुंचती है।

Ad

भारत मे महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ो फैंस हैं, वो जिस मैदान पर भी खेलते हैं उस मैदान में उनके फैंस का जमावड़ा होता है। सचिन तेंदुलकर के बाद धोनी ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम की गूंज स्टेडियम में सुनाई पड़ती है। उनके लिए हर मैदान उनके घरेलू मैदान जैसा है। भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों पर उनका जबरदस्त प्रभाव है। एमएस धोनी ने मौजूदा आईपीएल सीजन में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक उनकी इस फॉर्म की उम्मीद विश्व कप के लिए भी लगा रहे है। हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी की जोड़ी वर्ल्ड कप में भारत के लिए ट्रॉफी जीतने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications