आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस रोस्टर, मालिक, संभावित प्लेइंग इलेवन, टाइम टेबल और टीम का पूरा विश्लेषण

Enter caption

चेन्नई सुपर किंग्स की तरह ही मुंबई इंडियंस ने भी 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। 2013, 2015 और 2017 में चैंपियन बनने वाली मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन उतना शानदार नहीं रहा था और इसी वजह से टीम ने इस सीजन में कुछ बदलाव किए हैं। मुंबई उम्मीद करेगी कि वो इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कामयाब होंगे।

Ad

मुंबई इंडियंस टीम रोस्टर

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कडें, राहुल चहर, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तरे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, किरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनेघन, एडम मिल्ने और जेसन बेहरनडॉर्फ, युवराज सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, लसिथ मलिंगा, बरिंदर सरन, पंकज जैसवाल, रसिख डार और जयंत यादव।

Enter caption

टीम मालिक: मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्री

Ad

मुंबई इंडियंस टीम का पूरा विश्लेषण

टीम की ताकत: मुंबई इंडियंस टीम की ताकत उनकी बल्लेबाजी और अंतिम ओवरों में गेंदबाजी हैं। बल्लेबाजी में टीम के पास रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्याकुमार यादव, युवराज सिंह जैसे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा बड़े शॉट के लिए टीम के पास हार्दिक पांड्या, क्रणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड और बेन कटिंग जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं। गेंदबाजी में मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा के रूप में विश्व स्तरीय गेंदबाज मौजूद हैं।

टीम की कमजोरी: मुंबई इंडियंस टीम का मध्यक्रम वैसे तो काफी मजबूत नजर आ रहा है और इसमें बड़े नाम भी शामिल हैं। हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम के लिए यह बड़ा सिरदर्द रहने वाला है। पिछले सीजन में भी रोहित को मध्यक्रम में खेलना पड़ा था। मुंबई ने इस साल युवराज सिंह को खरीदा है, जिनकी फॉर्म ज्यादा खास नहीं है।

टीम के पास मौके: युवराज सिंह को अपने आप को साबित करने के लिए इससे बेहतर माहौल नहीं मिल सकता है और वो अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम के फैसले को सही साबित करना चाहेंगे। इसके अलावा सूर्याकुमार यादव और इशान किशन जैसे खिलाड़ियों के पास भी अच्छा करने का मौका होगा, जिनके ऊपर टीम ने इतना विश्वास दिखाया है।

टीम के लिए खतरा: मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ा खतरा खिलाड़ियों की फॉर्म रहेगी, जोकि पिछले सीजन में टीम के बाहर होने का मुख्य कारण भी रहा था। टीम के पास खिलाड़ियों के विकल्प इतने नहीं है, जो मुख्य खिलाड़ी की जगह ले सकते हैं।

मुंबई इंडियंस अंक तालिका में कौन से स्थान पर रहेगी:

आईपीएल के 12वें सीजन में मुंबई इंडियंस से सभी को काफी उम्मीद है और टीम के बैलेंस को देखते हुए टीम चैंपियन बनने की प्रबल दावेदारों में से एक हैं। मुंबई इंडियंस इस सीजन में तीसरे स्थान पर रह सकती हैं। हालांकि टीम का भाग्य का फैसला रोहित शर्मा, युवराज सिंह, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी।

Enter caption

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन:

Ad

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्याकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, क्रणाल पांड्या, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनाघन, जेसन बेहरनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह और मयंक मार्कंडे।

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल इस प्रकार है:

1- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (24 मार्च 2019, रात 8 बजे से मुंबई में)

2- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस (28 मार्च, रात 8 बजे से बैंगलोर में)

3- किंग्स इलेवन पंजाब vs मुंबई इंडियंस (30 मार्च, शाम 4 बजे से मोहाली में)

4- मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स (3 अप्रैल, रात 8 बजे से मुंबई में)

5- सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस (6 अप्रैल, रात 8 बजे से हैदराबाद में)

6- मुंबई इंडियंस vs किंग्स इलेवन पंजाब (10 अप्रैल, रात 8 बजे से मुंबई में)

7- मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स (13 अप्रैल, शाम 4 बजे से मुबंई में)

8- मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (15 अप्रैल, रात 8 बजे से मुंबई में)

9- दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस (18 अप्रैल, रात 8 बजे से दिल्ली में)

10- राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस (20 अप्रैल, शाम 4 बजे से जयुपर में)

11- चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस (26 अप्रैल, रात 8 बजे से चेन्नई में)

12- कोलकाता नाइटराइडर्स vs मुंबई इंडियंस (28 अप्रैल, रात 8 बजे से कोलकाता में)

13- मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद (2 मई, रात 8 बजे से मुंबई में)

14- मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइटराइडर्स (5 मई, रात 8 बजे से मुंबई में)

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications