आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस की करारी शिकस्त के बाद ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Enter caption

मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। मैच में एक समय मुंबई ने पकड़ बनाई हुई थी, लेकिन जल्द ही राजस्थान ने जबरदस्त वापसी करते हुए मुंबई के ऊपर दबाव बनाया और अंत में बेहतरीन जीत दर्ज की।

आईपीएल 2019 के 27वें मुकाबले में मुंबई की हार के बाद ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिली:

(इस सीजन में पहली बार नहीं है, जब मुंबई इंडियंस ने 20 रन कम बनाए हैं और आज भी वो इसी कारण पछता रहे होंगे। जोस द बॉस।)

(राजस्थान रॉयल्स की यह टीम जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर के ऊपर काफी निर्भर करती है, उन्हें समर्थन चाहिए। अजिंक्य रहाणे और श्रेयस गोपाल के आज से प्रदर्शन के बाद देखिए क्या फर्क पड़ा)

(राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले सीजन जैसे हालात। एक बार फिर जोस बटलर पर निर्भर क्या बेहतरीन पारी खेली)

(आईपीएल 2019 में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज)

(जोस बटलर ने क्या पारी खेली हैं)

(इस साल हमें डिंडा अकादमी में कई शानदार खिलाड़ी मिले हैं)

(रोहित शर्मा क्या कर रहे हैं युवराज सिह को प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाकर? हम सब जानते हैं कि वो कितनी अच्छी फॉर्म में हैं। आज और पिछले मैच में मुंबई का मध्यक्रम लड़खड़ाया। क्यों हर टीम युवराज सिंह की इज्जत

नहीं करती?)

(अंत में जरूर राजस्थान रॉयल्स ने मैच जीता है, लेकिन जिस तरह दबाव में उन्होंने विकेट गंवाए, वो इस टूर्नामेंट में उनकी कमजोरी दिखाता है)

(राजस्थान रॉयल्स ने आज का मुकाबला इसलिए जीता, क्योंकि उन्होंने बेन स्टोक्स को ड्रॉप किया। उन्हें अगर और मैच जीतने हैं, तो स्टोक्स और स्मिथ को भी ड्रॉप करें।)

(क्या रोहित शर्मा ने युवराज सिंह को नहीं खिलाने का खामियाजा भुगता? राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार देखकर काफी बुरा लगा)

(मुंबई इंडियंस क्या सूर्याकुमार यादव और इशान किशन सही में युवराज सिंह से बेहतर बल्लेबाज हैं?)

(आखिर युवराज सिंह प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं हैं, क्योंकि उनके स्कोर इशान किशन की तुलना में बेहतर हैं। तो युवराज सिंह को ज्यादा मौका क्यों नहीं?)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now