आईपीएल का 43 वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में दिनेश कार्तिक के अर्धशतक की मदद से 175 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 50 गेंदो में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। राजस्थान की ओर से वरुण एरोन ने 20 रन देकर 2 विकेट झटके।
जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच अंतिम ओवर में 3 विकेट से जीता। निचले क्रम में रियान पराग ने 47 जबकि जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 27 रन बनाकर उपयोगी पारी खेली और टीम को मैच जितवाया। वरुण एरोन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पॉइंट्स टेबल
राजस्थान रॉयल्स ने मैच जीतकर 2 अंक बटोरे और अब 11 मैचों में 4 जीत के साथ सातवें स्थान पर है वहीं मैच हारकर कोलकाता अब 8 अंको के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर कायम है।
चेन्नई, दिल्ली और मुंबई क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/02ca9-15562513767618-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/02ca9-15562513767618-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/02ca9-15562513767618-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/02ca9-15562513767618-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/02ca9-15562513767618-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/02ca9-15562513767618-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/02ca9-15562513767618-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/02ca9-15562513767618-800.jpg 1920w)
ऑरेंज कैप
अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता के खिलाफ 34 रन बनाए। उनके नाम अब 11 मैचों में 352 रन हो गए हैं। वह अब ऑरेंज कैप की सूची में 10 वें पायदान पर आ गए हैं। वहीं आंद्रे रसेल ने 14 रन बनाए और इस सूची में 406 रनों के साथ छठे पायदान पर हैं।
डेविड वॉर्नर 574 रनों के साथ इस सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि उनके जोड़ीदार जॉनी बेयरस्टो 445 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f0541-15562514524071-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f0541-15562514524071-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f0541-15562514524071-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f0541-15562514524071-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f0541-15562514524071-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f0541-15562514524071-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f0541-15562514524071-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/f0541-15562514524071-800.jpg 1920w)
पर्पल कैप
श्रेयस गोपाल ने कोलकाता के खिलाफ 1 विकेट लिया। उनके नाम अब 11 मैचों में 13 विकट हैं और पर्पल कैप की रेस में अब गोपाल छठे स्थान पर हैं वहीं जोफ्रा आर्चर कोई विकेट नही ले पाये। उनके नाम 11 विकेट हैं और इस सूची में आर्चर अब 10 वें पायदान पर हैं।
कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर और दीपक चाहर इस सूची में क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर बने हुए हैं।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/699ed-15562514964759-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/699ed-15562514964759-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/699ed-15562514964759-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/699ed-15562514964759-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/699ed-15562514964759-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/699ed-15562514964759-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/699ed-15562514964759-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/699ed-15562514964759-800.jpg 1920w)
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।