मुंबई इंडियंस की टीम शायद सुपर ओवर की टीम नहीं है। इस आईपीएल में ही दूसरी बार मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहला सुपर ओवर टाई होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस को पराजय का सामना करना पड़ा। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जबरदस्त मुकाबला किया और अंत में दो पॉइंट हासिल किये।
मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए और इसी स्कोर पर किंग्स इलेवन पंजाब को उन्होंने रोक दिया। हालांकि बाद में हुए दो सुपर ओवर में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब ने दूसरे सुपर ओवर में आसानी से जीत हासिल कर ली। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला दिखा। मैच में मुंबई इंडियंस की हार के तीन कारणों के बारे में यहाँ बताया गया है।
मुंबई इंडियंस की हार के 3 कारण
मुख्य बल्लेबाजों का फ्लॉप खेल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के टॉप तीन बल्लेबाज 38 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के विकेट शामिल रहे। यहाँ से बाकी खिलाड़ियों पर दबाव बना तब उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की। इससे मुंबई इंडियंस के कुल स्कोर पर ख़ासा असर पड़ा। यह चीज मुंबई के खिलाफ गई।
पहले सुपर ओवर में शॉट का प्रयास नहीं करना
जब पहले सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों का लक्ष्य दिया था तब रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने स्कोर को कम मानकर शॉट खेलने का प्रयास नहीं किया। इससे मुंबई इंडियंस को सिर्फ 5 रन ओवर में मिले और मैच फिर से एक और सुपर ओवर में चला गया। रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने सीधे बल्ले से शॉट खेलने का प्रयास भी नहीं किया।