IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के 3 कारण

SRH-MI
SRH-MI

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की लीग चरण के आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के हाथों पराजय के साथ ही हैदराबाद प्लेऑफ़ में चली गई। आईपीएल में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें टॉप चार में जगह बनाने में कामयाब रही। प्लेऑफ़ की चौथी टीम के बारे में लीग चरण के अंतिम मैच में पता चला। लीग चरण खत्म होने के बाद प्लेऑफ़ के मैच शुरू होंगे। मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट अब तक काफी अच्छा रहा था।

हालांकि यह देखने वाली बात है कि टूर्नामेंट के लीग चरण में पहला मैच मुंबई इंडियंस की टीम हारी और आखिरी मैच में भी मुंबई इंडियंस की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी दस विकेट से हार तो किसी ने नहीं सोची होगी। हालांकि इस पराजय का मतलब यह कतई नहीं निकाला जाना चाहिए कि मुंबई इंडियंस की टीम कम है। किसी भी टीम को पटखनी देने में मुंबई इंडियंस की टीम सक्षम है। मुकाबले में हार के कुछ कारणों के बारे में यहाँ बताया गया है।

मुंबई इंडियंस की हार के 3 कारण

अहम टॉस का हारना

वॉर्नर-रोहित
वॉर्नर-रोहित

शारजाह की पिच पर अब जो टीम लक्ष्य का पीछा करती है उसको ही फायदा होता है। शुरुआत में पिच में काफी नमी और स्विंग देखने को मिलती है। यह देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और मुंबई इंडियंस के लिए यह अच्छा नहीं हुआ। अगर रोहित शर्मा टॉस जीत जाते, तो शायद उनका निर्णय भी शायद यही रहता।

संदीप शर्मा की बढ़िया गेंदबाजी

संदीप शर्मा
संदीप शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज संदीप शर्मा ने पिच का भरपूर लाभ उठाते हुए मुंबई इंडियंस के तीन मुख्य बल्लेबाजों को आउट कर दिया। संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक और इशान किशन के विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को कम स्कोर पर रोकने में पूरी मदद अपनी टीम के लिए की। उन्होंने अपने चार ओवर में 34 रन खर्च किये।

डेविड वॉर्नर-रिद्धिमान साहा की बल्लेबाजी

वॉर्नर-साहा
वॉर्नर-साहा

मुंबई इंडियंस से मिले 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए थोड़ी टक्कर की उम्मीद थी लेकिन डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा ने ऐसा होने नहीं दिया। रिद्धिमान साहा ने शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी की और बाद में डेविड वॉर्नर ने भी यही किया। दोनों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए मैच अपने झोली में डाल लिया। वॉर्नर ने नाबाद 85 और रिद्धिमान साहा ने नाबाद 58 रन की पारी खेली।

Quick Links