#2 शेल्डन कॉटरेल
![शेल्डन कॉटरेल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3d5db-16019796118901-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3d5db-16019796118901-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3d5db-16019796118901-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3d5db-16019796118901-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3d5db-16019796118901-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3d5db-16019796118901-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3d5db-16019796118901-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/3d5db-16019796118901-800.jpg 1920w)
किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल भला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच को कैसे भूल सकते हैं। इस मैच में जिस तरह से राहुल तेवतिया ने उनके ओवर में छक्कों की बारिश की थी, वह कॉटरेल के लिए एक बुरे सपने की तरह ही होगा। हालांकि आपको बता दें कि आईपीएल 2020 में मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में किंग्स इलेवन पंजाब के शेल्डन कॉटरेल का नाम भी शामिल है। इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान अपना मेडन ओवर फेंका था।
#1 शिवम मावी
![शिवम मावी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/dc4cb-16019795813239-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/dc4cb-16019795813239-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/dc4cb-16019795813239-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/dc4cb-16019795813239-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/dc4cb-16019795813239-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/dc4cb-16019795813239-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/dc4cb-16019795813239-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/dc4cb-16019795813239-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2020 में अगर किसी युवा गेंदबाज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, तो वो हैं कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने वाले युवा गेंदबाज शिवम मावी। जिन्होंने लगभग हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शिवम मावी अभी तक टूर्नामेंट में 4 मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मेडन ओवर भी फेंका था, जिसमें उन्होंने मुंबई के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का विकेट भी चटकाया था।