3. एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स- 15 करोड़)

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में 3 बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया है। आईपीएल के 10 संस्करणों में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में 165 मुकाबलों में से 100 मैचों में जीत दर्ज की है। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए धोनी को 15 करोड़ की राशि फ्रेंचाइजी से मिलेगी।
4. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 17 करोड़)

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक ही टीम के लिए खेल रहे हैं और वो टीम है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। आईपीएल के चौथे सीजन में कोहली को पहली बार टीम का उप-कप्तान बनाया गया था।
इस सीजन में कोहली ने कुछ मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी। डेनियल विटोरी के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद 2013 में कोहली को बैंगलोर की कप्तानी मिली। इस सीजन के लिए कोहली 17 करोड़ की राशि बैंगलौर की फ्रेंचाइजी से ले रहे हैं।