IPL 2020 - राहुल तेवतिया के ताबड़तोड़ 5 छक्कों को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने मयंक अग्रवाल (106) के शतक की मदद से 223/2 का विशाल स्कोर बनाया। राजस्थान रॉयल्स ने इस लक्ष्य को संजू सैमसन के 42 गेंद पर 85 और राहुल तेवतिया के 31 गेंद पर 53 रनों की बदौलत 20वें ओवर में हासिल कर लिया। आईपीएल इतिहास में ये सबसे बड़ा रन चेज है।

राहुल तेवतिया एक समय संघर्ष कर रहे थे लेकिन शेल्डन कॉट्रेल के ओवर में उन्होंने 5 छक्के जड़कर मैच का रुख ही पलट दिया। उनकी इस पारी को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा।

राहुल तेवतिया की पारी को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

युवराज सिंह ने राहुल तेवतिया के छक्कों को लेकर जबरदस्त ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि एक गेंद पर छक्का नहीं मारने के लिए धन्यवाद।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी इस मुकाबले को लेकर ट्वीट किया।

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट जैनब अब्बास ने कहा कि ये मैच गेंदबाजों के लिए नहीं रहा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता