IPL 2020 - "इस साल के आखिर तक सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम का हिस्सा होंगे"

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक सूर्यकुमार यादव जिस तरह से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।

Ad

सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने दिल्ली की मजबूत गेंदबाजी के सामने कई बेहतरीन शॉट लगाए। आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर उनकी पारी की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा,

मेरे हिसाब से दिल्ली और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव गेम चेंजर थे। जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे हैं वो लाजवाब है। चाहे आप उनके कट शॉट देख लो या फ्लिक देख लो वो बेहतरीन टच में हैं। कगिसो रबाडा की गेंद पर फ्लिक के जरिए उन्होंने जो छक्का लगाया वो देखने लायक था। वो छक्का देखकर मैं हैरान रह गया। मैंने कहा था कि इस खिलाड़ी को इंडिया के लिए खेलना चाहिए। अब मैं ये कह रहा हूं कि 2020 के आखिर तक वो भारतीय टीम का हिस्सा होंगे और उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी खेलने का मौका मिलेगा। इस प्लेयर के लिए ये आवाज मेरे अंदर से आ रही है और उम्मीद है कि ऐसा होगा।

ये भी पढ़ें: आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 3 युवा खिलाड़ी जिन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है

आपको बता दें कि आईपीएल 2020 के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ने अबू धाबी में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 162/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी।

सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाया धुआंधार अर्धशतक

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डी कॉक ने 36 गेंदों में 53 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और 32 गेंदों में 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली। गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव को इंडियंन टीम में शामिल किए जाने की मांग क्रिकेट एक्सपर्ट काफी दिनों से कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2020, Twitter Reactions - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के बाद ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications