आईपीएल 2020: दिल्ली कैपिटल्स इस बार काफी मजबूत टीम है - आकाश चोपड़ा

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स

दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स टीम की वास्तव में इस बार काफी मजबूत है। हर विभाग में उनके पास बेहतरीन प्लेयर है।

अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की टीम पिछले सीजन से भी बढ़िया है, जब वे प्लेऑफ तक पहुंचे थे। आकाश चोपड़ा ने कहा,

दिल्ली कैपिटल्स काफी मजबूत टीम है। जब मैं इस टीम को देखता हूं तो दिल खुश हो जाता है। हम लोग दिल्ली की काफी आलोचना करते थे क्योंकि टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता था लेकिन इस सीजन चीजें अलग रहने वाली हैं। दिल्ली की टीम पिछले सीजन अच्छी थी लेकिन इस बार बेहतरीन है। उनके पास जबरदस्त भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा फिनिशर के रूप में उनके पास शिमरोन हेटमायर, एलेक्स कैरी और मार्कस स्टोइनिस जैसे प्लेयर हैं।

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के पास जबरदस्त स्पिन अटैक है और ये उनका मजबूत पक्ष है। उन्होंने कहा,

टीम का दूसरा सबसे मजबूत पक्ष उनका स्पिन डिपार्टमेंट है। वो इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स को टक्कर देते हैं, क्योंकि उनके पास अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और संदीप लामिचाने जैसे स्पिनर हैं। मेरे हिसाब से दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन ट्रॉफी जीत सकती है।

इससे पहले आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स की आइडियल प्लेइंग इलेवन का चयन किया था जिसमें उन्होंने कई प्रमुख खिलाड़ियों को जगह दी थी।

आकाश चोपड़ा की आइडियल दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, एलेक्स कैरी, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा और इशांत शर्मा।

आकाश चोपड़ा ने ये भी कहा था कि उ दिल्ली की टीम इतनी अच्छी है कि अगर वो सिर्फ 3 ही विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलें तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा और अपनी आइडियल प्लेइंग इलेवन में भी उन्होंने सिर्फ 3 ही विदेशी प्लेयर चुने हैं।

ये भी पढ़ें: एबी डीविलियर्स ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मोर्तजा को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता