IPL 2020 - किंग्स इलेवन पंजाब टीम में ग्लेन मैक्सवेल की जगह नहीं बनती - ब्रैड हॉग

Nitesh
ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

आईपीएल 2020 में ग्लेन मैक्सवेल के अब तक के परफॉर्मेंस से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग काफी निराश हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब का टॉप ऑर्डर उतने रन नहीं बना पाया। ऐसे में मिडिल ऑर्डर में ग्लेन मैक्सवेल को बेहतर प्रदर्शन करने की जरुरत थी लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके और 18 गेंद पर सिर्फ 11 रन ही बना सके।

Ad

ब्रैड हॉग ने कहा कि ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन पिछले 5 आईपीएल सीजन से अच्छा नहीं रहा है और वो इस दौरान केवल 5 ही अर्धशतक बना पाए हैं। इसीलिए ब्रैड हॉग को लगता है कि किंग्स इलेवन पंजाब टीम में मैक्सवेल की जगह नहीं बनती है। हॉग के मुताबिक टीम को अपना मिडिल ऑर्डर मजबूत करने की जरुरत है।

अपने यू-ट्यूब चैनल पर ब्रैड हॉग ने कहा " मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब का मिडिल ऑर्डर और डेथ बॉलिंग पूरी तरह फ्लॉप रही। पिछले 5 आईपीएल सीजन में मैक्सवेल ने केवल 5 ही अर्धशतक बनाए हैं और मुंबई के खिलाफ मैच में भी वो नहीं चल सके। इसलिए शायद आगे चलकर उनकी टीम में जगह ना बने। उन्हें बैटिंग में गहराई की जरुरत है खासकर तब जब उनके ओपनर्स ना चलें।"

ब्रैड हॉग ने आगे कहा " किंग्स इलेवन पंजाब को ये पता था कि इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा आखिरी 5 ओवरों में बने हैं। इसके बावजूद उन्होंने मोहम्मद शमी के रूप में केवल एक ही डेथ बॉलर खिलाया। उन्हें क्रिस जॉर्डन को टीम में लाना ही होगा।"

ग्लेन मैक्सवेल और जिमी नीशम मिडिल ऑर्डर में रहे फ्लॉप

आपको बता दें कि आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब को इस सीजन अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा। अबुधाबी में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 48 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब 143/8 का स्कोर ही बना सकी। मिडिल ऑर्डर में ग्लेन मैक्सवेल और जिमी नीशम ज्यादा रन नहीं बना सके।

ये भी पढ़ें: जेसन रॉय और हाशिम अमला ने नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में खेली जबरदस्त पारी

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications