IPL 2020 - KXIP vs DC हेड डू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 का 38वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब (Kings xi Punjab) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को अभी तक इस सीजन 9 में से सिर्फ 3 ही मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 मैचों में 7 जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है।

Ad

किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स दोनों को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली थी। दोनों ही टीमें चाहेंगी कि ये मुकाबला जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में और आगे बढ़ा जाए।

इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच हेड हू हेड आंकड़ों और रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अब तक के 3 सबसे महंगे खिलाड़ी

KXIP vs DC हेड डू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक कुल 25 आईपीएल मुकाबले हुए हैं जिनमें से 14 मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब ने जीत हासिल की है और 11 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है।

2. भारत से बाहर इन दोनों टीमों के बीच हुए 3 मुकाबलों में हमेशा दिल्ली ने ही जीत हासिल की है।

3. इस आईपीएल सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार किंग्स इलेवन पंजाब को हरा चुकी है।

4. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा 284 रन बनाए हैं।

5. किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मयंक अग्रवाल ने पिछले मुकाबले में 89 रनों की पारी खेली थी।

6.दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस ने पिछले मुकाबले में 2 विकेट चटकाए थे।

7.किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहम्मद शमी ने 6 विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जो IPL में कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन शायद आपको पता नहीं हो

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications