IPL 2020 में इस हफ्ते होने वाले सभी मैचों की लिस्ट (5-11 अक्टूबर)

Photo: IPL
Photo: IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का एक और हफ्ता खत्म हो चुका है। 18 मैचों के एक्शन के बाद मुंबई इंडियंस 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें 6-6 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (4), राजस्थान रॉयल्स (5), चेन्नई सुपर किंग्स (6) और सनराइजर्स हैदराबाद (7) के 4-4 अंक हैं। किंग्स XI पंजाब के अभी तक 2 ही अंक है और वो आखिरी स्थान पर हैं।

कुछ टीमों का प्रदर्शन अभी तक काफी ज्यादा जबरदस्त रहा है और वो आने वाले हफ्ते में अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे, तो इसके साथ ही निचले स्थान पर चल रही टीमों के लिए अगर उन्हें प्लेऑफ की उम्मीद को जीवित रखना है तो बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना होगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2020 पॉइंट्स टेबल (अंक तालिका)

5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक IPL 2020 में कुल मिलाकर 9 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स को 3-3 मैच खेलने हैं। इसके अलावा बची हुई 6 टीमें 2-2 मैच खेलते हुए नजर आएंगी।

आइए नजर डालते हैं IPL 2020 में आने वाले हफ्तों में किन टीमों के बीच मैच देखने को मिलने वाला है:

1) 5 अक्टूबर (सोमवार) - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) vs दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals): दुबई, शाम 7:30 बजे।

2) 6 अक्टूबर (ट्यूजडे) - मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) vs राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals): अबूधाबी, शाम 7:30 बजे।

3) 7 अक्टूबर (बुधवार) - कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) vs चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings): अबूधाबी, शाम 7:30 बजे।

4) 8 अक्टूबर (गुरुवार) - सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) vs किंग्स XI पंजाब (Kings XI Punjab): दुबई, शाम 7:30 बजे।

5) 9 अक्टूबर (शुक्रवार) - राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) vs दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals): शारजाह, शाम 7:30 बजे।

6) 10 अक्टूबर (शनिवार) - किंग्स XI पंजाब (Kings XI Punjab) vs कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders): अबूधाबी, दोपहर 3:30 बजे।

7) 10 अक्टूबर (शनिवार) - चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore): दुबई, शाम 7:30 बजे।

8) 11 अक्टूबर (रविवार) - सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) vs राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals): दुबई, दोपहर 3:30 बजे।

9) 11 अक्टूबर (रविवार) - मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) vs दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals): अबूधाबी, शाम 7:30 बजे।

यह भी पढ़ें: IPL 2020 में सबसे ज्यादा रन (Orange Cap) बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now