IPL 2020, MI vs DC - आज का पहला मैच कौन सी टीम जीत सकती है

Photo- IPL
Photo- IPL

आईपीएल (IPL 2020) में आज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जायेगा। अंक तालिका में मुंबई का स्थान पहला है, तो दिल्ली 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। बात अगर इस मुकाबले की करें, तो दिल्ली के लिए यह मुकाबला जीतना जरुरी हो गया है। दूसरी तरफ मुंबई प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से मात दी थी।

किसका पलड़ा है भारी?

दिल्ली की टीम ने पिछले 3 मुकाबले लगातार गंवा दिए है और प्लेऑफ़ के दरवाजे अभी टीम से दूर है। इसलिए कप्तान श्रेयस और टीम के लिए यह मुकाबला जीतना जरुरी हो गया है। प्लेऑफ़ से पहले दिल्ली को सलामी बल्लेबाजी का हल भी तलाश करना होगा। लगातार फ्लॉप हुए पृथ्वी शॉ के स्थान पर अजिंक्य रहाणे भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। दूसरी तरफ मुंबई प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। मुंबई के सभी ख़िलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है लेकिन चोट की वजह से रोहित शर्मा अभी भी टीम का हिस्सा नहीं है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी ही टीम के लिए बड़ा झटका है। मुंबई के बेहतरीन फॉर्म और दिल्ली के पिछले कुछ ख़राब मैचों को देखते हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है।

आईपीएल में देर रात हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की किंग्स XI पंजाब के खिलाफ जीत से दिल्ली को राहत मिली है। बैंगलोर और दिल्ली के अलावा बाकी टीम 14 अंकों के आगे नहीं जा सकती। इसलिए दिल्ली के पास मौका होगा कि बाकी बचे दोनों मैचों में से 1 जीत कर 16 अंकों के साथ प्लेऑफ़ में अपनी जगह पुख्ता करें। मुंबई इंडियंस के अलावा दिल्ली का आखिरी लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ है। मुंबई का आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 नवंबर को खेला जायेगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now