IPL 2020 - MI vs KXIP हेड डू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 का 36वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को अभी तक इस सीजन 8 में से सिर्फ 2 ही मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम 8 मैचों में 6 जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है।

Ad

किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस दोनों को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीच एक कॉमन बात और है कि ये दोनों ही टीमें इस सीजन एक-एक सुपर ओवर मुकाबला खेल चुकी हैं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच हेड हू हेड आंकड़ों और रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

MI vs KXIP हेड डू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अभी तक कुल 25 आईपीएल मुकाबले हुए हैं जिनमें से 14 मैचों में मुंबई ने जीत हासिल की है और 11 मुकाबलों में किंग्स इलेवन पंजाब को जीत मिली है।

2.पिछले सीजन दोनों ही टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला जीता था।

3.भारत से बाहर अगर मुकाबलों की बात करें तो 2009 में साउथ अफ्रीका में हुए आईपीएल में एक एक मैचों में दोनों टीमों ने जीत हासिल की थी। वहीं इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी।

4.मुंबई इंडियंस के लिए किरोन पोलार्ड ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा 464 रन बनाए हैं।

5.किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ के एल राहुल ने सबसे ज्यादा 306 रन बनाए हैं।

6.जसप्रीत बुमराह ने मुंबई के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 11 मैचों में सबसे ज्यादा 14 विकेट चटकाए हैं।

7.किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मोहम्मद शमी ने 7 विकेट चटकाए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications