IPL 2020 - MI vs RR हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से शेख जाएद स्टेडियम, अबुधाबी में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने 5 में से 3 मुकाबले अभी तक जीते हैं और राजस्थान रॉयल्स ने 4 में से 2 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था और धीरे-धीरे ये टीम फॉर्म में आती हुई दिख रही है। टीम के सभी खिलाड़ी इस वक्त अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन मिला-जुला रहा है। किसी मैच में वो बहुत अच्छा खेलते हैं तो किसी मुकाबले में एकदम फ्लॉप रहते हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस को वो हमेशा कड़ी टक्कर देते आए हैं।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

MI vs RR हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं। अभी तक दोनों ही टीमों ने 11-11 मुकाबले जीते हैं और जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला है।

2.पिछले 4 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया है।

3.भारत से बाहर अगर इनके रिकॉर्ड की बात करें तो 2009 में डरबन में हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया था।

4. वर्तमान खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस की तरफ से किरोन पोलार्ड ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 351 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने राजस्थान के खिलाफ 14 विकेट भी लिए हैं।

5. संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 431 रन बनाए हैं।

6.जोफ्रा आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 4 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications