IPL 2020: "मुंबई इंडियंस ऐसी टीम है कि उनके सामने कोई भी टीम खेलना नहीं चाहती"

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

Ad

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ऐसी टीम है जिसने आईपीएल के इस सीजन में हर टीम को परेशान किया है। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस की टीम ने लीग चरण में अपना अभियान पहले स्थान के साथ समाप्त किया। इसका फायदा मुंबई इंडियंस को क्वालीफायर राउंड में मिलेगा। पहले स्थान वाली टीम को हारने पर प्लेऑफ़ में एक और मौका मिलता है। मुंबई इंडियंस टॉप चार में सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है। मुंबई के कोच कोच शेन बॉन्ड ने प्रदर्शन को लेकर एक बड़ी बात कही है।

टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कहा है कि मुंबई इंडियंस ऐसी टीम है जिसके सामने टीमें खेलना नहीं चाहती। उन्हें पता है कि हम अच्छा खेलते हैं और मुकाबले जीतते हैं, इससे फर्क पड़ता है। हालांकि बॉन्ड ने पहले कवालीफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना होने को लेकर कुछ नहीं कहा।

मुंबई इंडियंस टॉप टीम

हालांकि शेन बॉन्ड की बात में दम जरुर दिखाई देता है। मुंबई इंडियंस ने लीग चरण में सीधे तीन मैच हारे। बाकी दो मुकाबलों में उन्हें सुपर ओवर के दौरान पराजय मिली। इससे साफ़ हो जाता है कि मुंबई इंडियंस की टीम किस स्तर की है। बड़ी टीमों के खिलाफ भी यह टीम सहजता से खेलते हुए नजर आती है।

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बात यह भी है कि उनके मुख्य खिलाड़ी रोहित शर्मा हेमस्ट्रिंग चोट से ठीक होकर वापस आ गए हैं। रोहित शर्मा ने माना है कि उनकी चोट ठीक है। वे नेट प्रैक्टिस में कई बार खुद को जांचने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरे।

हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की टीम बेहतरीन खेल का सिलसिला जारी नहीं रख पाई। उन्हें कम स्कोर पर रोकने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुकाबले में दस विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट की टॉप चार टीमों में जगह बना ली। देखना होगा प्लेऑफ़ में मुंबई का खेल कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications