IPL 2020 - श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर शिखर धवन ने दिया अपडेट

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

बुधवार को दुबई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए। फील्डिंग करते वक्त श्रेयस अय्यर के कंधे में चोट लग गई थी और इसी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान की। वहीं धवन ने अय्यर की चोट को लेकर अहम अपडेट दिया है।

मैच के बाद शिखर धवन ने श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर को अभी थोड़ा दर्द हो रहा है। हमें उनकी इंजरी के बारे में पूरी तरह से पता कल तक ही चल पाए। हालांकि अच्छी बात ये है कि वो अपना कंधा घुमा पा रहे हैं।

शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत को लेकर भी दिया बयान

शिखर धवन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि पूरी टीम ने मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमें शुरु से ही विश्वास था कि हमारे पास इस मुकाबले में मौका है। हमें पता था कि उनकी बैटिंग में ज्यादा गहराई नहीं है।

शिखर धवन ने आगे कहा कि हमारी टीम को ये मालूम था कि अगर उनके टॉप ऑर्डर को जल्द आउट कर दिया तो फिर हम मुकाबले में वापसी कर सकते हैं और इसके लिए हमारे पास अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण भी है। हमें एनरिक नॉर्टजे के रूप में जबरदस्त तेज गेंदबाज मिल गया है। इसके अलावा अपना पहला मुकाबला खेल रहे तुषार देशपांडे ने भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने स्लोअर गेंदे डाली जिससे बल्लेबाजों को इतने बड़े मैदान में शॉट लगाने में दिक्कत हुई।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने दुबई में राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हराया और अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गए। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद डाली। उन्होंने 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद है। इससे पहले 2012 में डेल स्टेन ने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। ख़ास बात यह है कि दोनों गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका से ही आते हैं।

ये भी पढ़ें: शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत को लेकर भी दिया बयान

Quick Links