IPL 2020, Twitter Reactions - किंग्स इलेवन पंजाब की जबरदस्त जीत के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 (IPL 2020) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने एक और जीत हासिल की। शारजाह में में पंजाब की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को आसानी से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब के अब 12 अंक हो गए हैं और वो टॉप 4 में पहुंच गए हैं। वहीं केकेआर की टीम के भी 12 ही अंक हैं लेकिन वो पंजाब से नेट रन रेट में पीछे हैं।

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 149/9 का स्कोर बनाया। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाये। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने इस लक्ष्य को मंदीप सिंह के जबरदस्त और क्रिस गेल के ताबड़तोड़ अर्धशतक की बदौलत आसानी से 19वें ओवर में हासिल कर लिया। मंदीप सिंह ने अपने पिता के निधन के बाद 66 रनों की शानदार पारी खेली।

क्रिस गेल और मंदीप सिंह की पारी को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा

किंग्स इलेवन पंजाब की जबरदस्त जीत के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता