आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम ने एक और मुकाबला अपने नाम किया। अबुधाबी में खेले गए मैच में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को एकतरफा हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में अब टॉप पर आ गई है। वहीं केकेआर की टीम चौथे पायदान पर बनी रहेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148-5 का स्कोर खड़ा किया और मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 149 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को बेहद आसानी से सिर्फ 2 विकेट खोकर 17वें ओवर में हासिल कर लिया। क्विंटन डी कॉक ने 44 गेंद पर 78 रनों की नाबाद पारी खेली।
मुंबई इंडियंस की इस शानदार जीत के बाद ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।
मुंबई इंडियंस की जबरदस्त जीत के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं
Advertisement
Advertisement