#2 अवेश खान
![अवेश खान](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/71b7b-16180681492900-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/71b7b-16180681492900-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/71b7b-16180681492900-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/71b7b-16180681492900-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/71b7b-16180681492900-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/71b7b-16180681492900-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/71b7b-16180681492900-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/71b7b-16180681492900-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2021 के पहले अवेश खान कई बार इस टूर्नामेंट में खेल चुके लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। इस सीजन के पहले अवेश ने 9 मैच खेले और मात्र 5 विकेट ही चटकाए थे। हालांकि इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले ही मैच से खेलने वाले बेहतरीन लय में दिखाई दिए और दिल्ली के लिए अहम मौकों पर विकेट चटकाने में सफलता हासिल की।
अवेश नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी अपनी सटीक गेंदबाजी से कारगर साबित हुए। इस सीजन खेले 8 मैचों में अवेश ने 7.70 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट हासिल किये। अवेश जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे थे, ऐसे में अगर वह इस सीजन पर्पल कैप में कब्जा कर लेते तो किसी को हैरानी नहीं होती।
#1 हर्षल पटेल
![हर्षल पटेल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/d0059-16202012067668-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/d0059-16202012067668-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/d0059-16202012067668-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/d0059-16202012067668-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/d0059-16202012067668-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/d0059-16202012067668-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/d0059-16202012067668-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/d0059-16202012067668-800.jpg 1920w)
आईपीएल 2021 के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हर्षल पटेल ने पांच विकेट लेकर सभी को हैरत में डाल दिया। हर्षल मुंबई के खिलाफ आईपीएल इतिहास में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हर्षल हर मैच में बेहतर करते गए और पूरे सीजन अन्य गेंदबाजों से विकेट चटकाने के मामले में काफी आगे रहे और पर्पल कैप पर कब्ज़ा जमाये रहे। हर्षल ने इस सीजन 7 मैचों में 15.11 की बेहतरीन औसत से सर्वाधिक 17 विकेट हासिल किये। इस सीजन अगर टूर्नामेंट बीच में नहीं स्थगित होता तो हर्षल इस कैप को जीतने के सबसे बड़े दावेदार थे।