IPL 2021 - केकेआर के खिलाफ रोहित शर्मा छक्कों के मामले में बना सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

Nitesh
रोहित शर्मा (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा (Photo Credit - IPLT20)

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित शर्मा पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे लेकिन केकेआर के खिलाफ वो वापसी करेंगे और बल्लेबाजी के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Ad

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से कई बड़े कीर्तिमान वो पहले ही अपने नाम कर चुके हैं। अब कुछ और रिकॉर्ड भी तोड़ने की कगार पर हैं। हम आपको बताते हैं कि केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।

रोहित शर्मा 5 बड़े रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

1.रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ आईपीएल में अपने एक हजार रन पूरे कर सकते हैं। अभी तक उन्होंने कोलकाता के खिलाफ कुल मिलाकर 982 रन बनाए हैं और 18 रन और बनाने के बाद उनके एक हजार रन पूरे हो जाएंगे। जिस तरह की फॉर्म में वो हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वो ये रिकॉर्ड इसी मैच में अपने नाम कर लेंगे।

2. रोहित शर्मा छक्कों के मामले में भी बड़ा रिकॉर्ड इस मुकाबले में बना सकते हैं। वो इस वक्त 397 छक्कों के साथ भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अगर वो तीन और छक्के लगा देते हैं तो फिर टी20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

3.रोहित शर्मा पावरप्ले में 50 छक्के लगाने वाले मुंबई इंडियंस के पहले बल्लेबाज भी बन सकते हैं। उन्होंने अभी तक ओपनिंग करते हुए पावरप्ले में कुल 48 छक्के लगाए हैं और दो और छक्के लगाने के बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए पावरप्ले में उनके 50 छक्के हो जाएंगे।

4.रोहित शर्मा इसके अलावा केकेआर के खिलाफ आईपीएल में 100 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं। उन्होंने 96 चौके कोलकाता के खिलाफ लगाए हैं और चार और चौके लगाने के बाद वो 100 का आंकड़ा हासिल कर लेंगे।

5.रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ सकते हैं। उन्होंने अभी तक 5480 रन बनाए हैं और इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। अगर 16 रन वो और बना लेते हैं तो फिर आईपीएल में वो तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications