6 गेंदबाज जिन्होंने IPL 2021 में एक पारी में 4 या उससे ज्यादा विकेट लिए

हर्षल पटेल और दीपक चाहर
हर्षल पटेल और दीपक चाहर

#2 हर्षल पटेल

हर्षल पटेल
हर्षल पटेल

आईपीएल 2021 का यह सीजन अनकैप्ड हर्षल पटेल के लिए बहुत ही शानदार साबित हुआ। इस सीजन हर्षल ने अपनी धीमी गेंदों से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी बने। हर्षल ने इस सीजन के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। हर्षल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे और मुंबई को महज 159 रन पर ही रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।

#1 आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल

आईपीएल 2021 के पांचवे मैच में मुंबई इंडियंस की पारी के 18वें ओवर में गेंदबाजी करने आये आंद्रे रसेल ने महज दो ओवरों में ही मुंबई की पूरी पारी का रूख बदल दिया। रसेल ने महज दो ओवर में ही 15 रन खर्च करते हुए मुंबई इंडियंस के 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और इस तरह मुंबई की पूरी पारी 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। हालांकि बाद में मुंबई अपने गेंदबाजों की वजह से यह मैच 10 रन से जीत गयी थी।

Quick Links