IPL 2021 - DC vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में आज शाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमों ने अभी तक 3-3 मुकाबले खेले हैं और 2-2 मैच जीते हैं। प्वॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स तीसरे और मुंबई इंडियंस चौथे पायदान पर है। दोनों ही टीमें चाहेंगी कि वो इस मुकाबले को अपने नाम करें और प्वॉइंट्स टेबल में आगे बढ़ें।

Ad

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें: एम एस धोनी के डाइव को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का जिक्र

DC vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए मुकाबलों में मुंबई इंडियंस की टीम भारी रही है। मुंबई इंडियंस ने 16 और दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ही मुकाबलों में जीत हासिल की है।

2. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले खेले गए थे और चारों ही मैचों में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। दिल्ली को फाइनल में हराकर ही मुंबई ने रिकॉर्ड पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

3. वर्तमान खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 299 रन बनाए हैं।

4. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 633 रन बनाए हैं।

5. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा 15 विकेट लिए हैं।

6. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: एबी डीविलियर्स ने बताया कि इंडिया vs इंग्लैंड सीरीज के दौरान विराट कोहली को उन्होंने क्या टिप्स दिए थे

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications