ग्लेन मैक्सवेल ने IPL 2021 में 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बनाई जगह

ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी अंदाज में खेल आरसीबी के लिए कार्य किया है
ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी अंदाज में खेल आरसीबी के लिए कार्य किया है

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के ऑल राउंडर और आईपीएल (IPL) में आरसीबी (RCB) से खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इस सीजन 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। वह ऐसा करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। सोमवार को केकेआर के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में मैक्सवेल ने इस उपलब्धि को हासिक कर लिया।

Ad

मैक्सवेल आईपीएल 2021 में केएल राहुल (626), रुतुराज गायकवाड़ (603), शिखर धवन (551) और फाफ डू प्लेसी (547) के बाद सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। मुकाबले से पहले मैक्सवेल को इस मुकाम पर पहुँचने के लिए महज 2 रनों की आवश्यकता थी। उन्होंने इसे प्राप्त कर लिया।

मैक्सवेल ने 2014 के बाद दूसरी बार 500 का आंकड़ा प्राप्त किया है। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उनके बल्ले से 552 रन आए थे। उस दौरान उन्होंने 1 विकेट भी हासिल किया था। इस सीजन आरसीबी के लिए उन्होंने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाए और 3 विकेट हासिल किये। प्लेऑफ़ में आरसीबी के सफर में ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी का बड़ा और अहम योगदान रहा है। मैक्सवेल ने तीन बार प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब हासिल किया है। इससे पता चलता है कि टीम के बेहतर खेल में उनकी क्या भूमिका रही है।

टी20 वर्ल्ड कप में भी मैक्सवेल का खेल देखने लायक रहेगा
टी20 वर्ल्ड कप में भी मैक्सवेल का खेल देखने लायक रहेगा

नीलामी से पहले वह यही चाहते थे कि आरसीबी की टीम में उनको शामिल किया जाए और ऐसा ही हुआ। 14 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की धन राशि के साथ मैक्सवेल को आरसीबी ने खरीद लिया। पंजाब किंग्स ने उनको रिलीज किया था जिसका फायदा आरसीबी ने उठाया और मैक्सवेल ने भी इस भरोसे पर खरा उतरकर टीम को आगे पहुँचाया।

इस सीजन आरसीबी के लिए खेलते हुए मैक्सवेल ने वही काम करने का प्रयास किया है जो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए करते हैं। तूफानी अंदाज में खेलते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाने का कार्य मैक्सवेल का रहता है और यह उन्होंने बखूबी किया है। टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका खेल अब देखने लायक रहने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें रहेंगी।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications