IPL 2021 - प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर गुस्सा हुए किरोन पोलार्ड, बड़ी वजह आई सामने

Nitesh
प्रसिद्ध कृष्णा बल्लेबाजी के दौरान (Photo - IPLT20)
प्रसिद्ध कृष्णा बल्लेबाजी के दौरान (Photo - IPLT20)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज बल्लेबाज किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) से नाराज हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें उकसाने की कोशिश की और इसके बाद पोलार्ड उनसे नाराज हो गए।

ये घटना मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान 15वें ओवर की है। किरोन पोलार्ड ने सीधा शॉट लगाया और प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंद को रोककर पोलार्ड की तरफ थ्रो करने का इशारा किया। पोलार्ड ने काफी आसानी से उस शॉट को खेला था। वहीं फील्ड करने के बाद गेंद प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ से छूट गई लेकिन उन्होंने अपने हाथों के इशारे से पोलार्ड की तरफ थ्रो करने का इशारा किया।

इससे किरोन पोलार्ड काफी नाराज हो गए और उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा को कुछ कहा। आप भी देखिए ये वीडियो कि दोनों खिलाड़ियों के बीच क्या हुआ।

किरोन पोलार्ड मैदान में अपने कैरेबियन फ्लेवर के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में फैंस का काफी मनोरंजन किया है। अपना दिन होने पर वो किसी भी टीम के खिलाफ काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

केकेआर ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में दी मात

आपको बता दें कि अबुधाबी में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए और जवाब में केकेआर ने इस लक्ष्य को 16वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद केकेआर की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है और वहीं मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर खिसक गई है।

भारत में हुए आईपीएल 2021 के पहले हाफ में केकेआर का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन सेकेंड हाफ में टीम ने दो मैचों में लगातार दो जीत हासिल की है। उन्होंने मुंबई इंडियंस और आरसीबी को बुरी तरह हराया है।

Quick Links

Edited by Nitesh