IPL 2021 - जीत के बावजूद केकेआर को मिली सजा, बड़ी गलती आई सामने

इयोन मोर्गन पीसी के दौरान (Photo - IPLT20)
इयोन मोर्गन पीसी के दौरान (Photo - IPLT20)

आईपीएल 2021 (IPL) के 34वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बुरी तरह हरा दिया। हालांकि इसके बाद उनके कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन पर स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख का जुर्माना लगाया।

Ad

आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि मोर्गन के ऊपर 24 लाख और टीम के हर एक सदस्य के ऊपर मैच फीस का 25 प्रतिशत या फिर छह लाख का जुर्माना लगाया गया है। बयान में कहा गया,

मुंबई इंडिंस के खिलाफ 23 सितंबर को शेख जाएद स्टेडियम अबुधाबी में हुए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। ओवर रेट को लेकर इस सीजन टीम की ये दूसरी गलती है और इसी वजह से केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन के ऊपर 24 लाख का फाइन लगाया जाता है। इसके अलावा प्लेइंग इलेवन के अन्य सदस्यों के ऊपर छह लाख या फिर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 21 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तय समय सीमा के भीतर 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई थी और तब मोर्गन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। अगर एक बार और वो ये गलती करते हैं तो फिर उन्हें एक मैच के लिए बैन भी किया जा सकता है।

केकेआर ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में दी शिकस्त

आपको बता दें कि अबुधाबी में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर बनाया और जवाब में केकेआर ने इस लक्ष्य को 16वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद केकेआर की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है और वहीं मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर खिसक गई है।

वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी ने केकेआर के लिए जबरदस्त पारी खेली। अय्यर ने 30 गेंद पर 53 और राहुल त्रिपाठी ने 42 गेंद पर 74 रन बनाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications