IPL 2021 - MI vs KKR हेड टू हेड, मुंबई इंडियंस पड़ सकती है केकेआर पर भारी

Nitesh
मुंबई इंडियंस vs केकेआर (Photo - IPL)
मुंबई इंडियंस vs केकेआर (Photo - IPL)

आईपीएल 2021 (IPL) का 34वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई ने पांच बार तो केकेआर ने दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। गुरूवार को इन दोनों टीमों के बीच एक जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है।

Ad

केकेआर अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है तो मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई का पलड़ा केकेआर के खिलाफ भारी है। मुंबई ने केकेआर के खिलाफ अब तक हुए 28 मैचों में से 22 में जीत हासिल की है। अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 8 मैचों में 4 जीत के साथ चौथे और कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों में 3 जीत के साथ छठे स्थान पर है।

इस मुकाबले से पहले हम आपको दोनों टीमों के बीच हेड हू हेड आंकड़ों के बारे में बताते हैं।

मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच हेड टू हेड आंकड़े

1.केकेआर के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक केकेआर के खिलाफ 982 रन बनाए हैं और उनके पास एक हजार रन पूरा करने का शानदार मौका रहेगा।

2.केकेआर की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 183 रन बनाए हैं।

3.सुनील नारेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके नाम 22 विकेट हैं।

4.मुंबई इंडियंस की तरफ से केकेआर के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कुल 12 बल्लेबाजों को आउट किया है।

5.इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक तरीके से जीत हासिल की थी।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications