रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस टीम को किया ज्वॉइन, सभी खिलाड़ियों ने किया शानदार स्वागत

Nitesh
रोहित शर्मा (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल (IPL) के सेकेंड फेज के मुकाबलों के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम के साथ जुड़ गए हैं। अपना क्वारंटीन पूरा करने के बाद रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और इस दौरान उनका काफी गर्मजोशी के साथ सबने स्वागत किया।

Ad

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद आईपीएल के सेकेंड फेज के मुकाबलों के लिए यूएई पहुंचे थे। अपना जरूरी क्वांरटीन पूरा करने के बाद उन्होंने सभी टीम मेंबर्स से मुलाकात की और इस दौरान सबने उनका काफी शानदार तरीके से स्वागत किया।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के मेंबर्स के साथ की मुलाकात

हेड कोच महेला जयवर्द्धने, जहीर खान, हार्दिक पांड्या, धवल कुलकर्णी और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ियों ने गर्मजोशी के साथ अपने कप्तान को वेलकम कहा। मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित शर्मा का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सबसे मुलाकात कर रहे हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 के पहले चरण में थोड़ा संघर्ष करती दिखी थी और टीम जब तक लय में आयी तब तक टूर्नामेंट स्थगित हो गया था। अब इस सीजन का दूसरा चरण शुरू होने वाला है और मुंबई इंडियंस की कोशिश अपनी लय को शुरू से ही कायम रखने की होगी। पहले चरण में मुंबई ने अपने 7 में से 4 मैच जीते थे और अंक तालिका में 8 अंको के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। हालांकि टीम की अंतिम दो जीत आखिरी के दो मैचों में आई थी।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को काफी सफलता दिलाई है और वो लीग के सबसे सफल कप्तान भी बन गए हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने लगातार बेहतरीन खेल दिखाया और पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। अभी तक किसी और टीम ने तीन से ज्यादा बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। रोहित शर्मा की निगाहें इस बार जीत की हैट्रिक पर होंगीं।

रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस को सेकेंड फेज में काफी उम्मीदें होंगी। रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी अगर बेहतरीन खेल दिखाने में सफल रहेगी, तो विपक्षी टीमों के लिए काम मुश्किल हो जाएगा।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications