मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी ने IPL छोड़कर जाने वालों को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल (Nathan Coulter Nile) को हमवतन एंड्रू टाय, एडम जैम्पा और केन रिचर्डसन को आईपीएल (IPL) छोड़ घर जाते हुए देखकर हैरानी हुई। लेकिन उन्हें लगता है कि मुंबई इंडियंस का बायो बबल एक हिस्सा है जो कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लड़ने में सहायक है। एंड्रू टाई राजस्थान रॉयल्स और अन्य दोनों खिलाड़ी आरसीबी की टीम में थे।

नाथन कूल्टर नाइल ने कहा कि हर किसी ने अपना अलग नजरिया और अलग स्थिति बनाई है। मैं एंड्रू टाई, जैम्पा और रिचो (रिचर्डसन) को घर जाते देखकर हैरान हूँ। जब उनसे बात करते हैं, तो पता चलता है कि वे कहाँ से आ रहे हैं। मैंने जैम्पा से बात की तो उन्होंने घर जाने के लिए आकर्षक तर्क दिया। मेरे लिए बबल में रहना घर जाने से सुरक्षित है।

नाथन कूल्टर नाइल का पूरा बयान

मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने कहा कि बुरा था और बुरा हो गया। हमें घर जाने के लिए अब दुबई में खुद को क्वारंटीन करना पड़ेगा। मैं सुनिश्चित हूँ कि तब तक चीजें ठीक हो जाएगी। हमारा सुबह रैपिड रेस्पोंस टेस्ट था और अगला टेस्ट दिन में था। यह स्टाफ, लौंड्री और क्लीनर सबके लिए है।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस की खराब स्थिति को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी वापस अपने देश जा चुके हैं। उनके अलावा इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन भी वापस चले गए हैं। परिवार के सदस्यों में कोरोना होने के बाद रविचंद्रन अश्विन भी अपने घर वापस गए हैं और दिल्ली की टीम के बायो बबल को छोड़ चुके हैं।

नाथन कूल्टर नाइल मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं और अब तक उन्हें इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में वह टीम का हिस्सा बन पाते हैं या नहीं। मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पांच में से 2 मैच टीम ने जीते हैं।

Quick Links

Edited by निरंजन
Be the first one to comment