कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) के आईपीएल मैच में आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन खुश नहीं थे। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस गेम में मैदान पर पारा काफी गर्म नजर आया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को संघर्ष करते देखा गया। टीम 9 विकेट पर 127 रन का स्कोर ही बना पाई।रविचंद्रन अश्विन पारी के अंतिम ओवर में टिम साउदी की गेंद पर आउट हो गए। वह गेंद को पुल करते हुए सीमा रेखा के पस नितीश राणा द्वारा पकड़े गए। इसके बाद जो हुआ उसे अच्छा संकेत नहीं कहा का सकता। अश्विन ने टिम साउदी को कुछ कहा और गुस्से में नजर आए। शायद वह आउट होने के बाद गुस्से में थे। इससे पहले की यह मामला बढ़ता, दिनेश कार्तिक बीच में आ गए और उन्होंने अश्विन को वापस पवेलियन भेजा।दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को पहली पारी की समाप्ति के बाद अंपायर नितिन मेनन के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। यह देखा जाना बाकी है कि वह चैट क्या थी और क्या यह इस घटना से जुड़ी थी।उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार बेहतर बैटिंग करने में नाकाम रही। शारजाह की स्पिन पिच पर दिल्ली की टीम 127 रन बना पाई। दिल्ली की टीम के लिए स्टीव स्मिथ और ऋषभ पन्त ने सबसे ज्यादा रन बनाए। दोनों ने 39-39 रन बनाए।Kart Sanaik@KartikS25864857Ashwin and Tim Southee 🤯What happened there??#Ashwin #TimSouthee #DCvKKR #IPL20215:35 AM · Sep 28, 20218521Ashwin and Tim Southee 🤯What happened there??#Ashwin #TimSouthee #DCvKKR #IPL2021 https://t.co/GXjQZE5Yj3केकेआर की टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। लोकी फर्ग्युसन और वेंकटेश अय्यर ने 2-2 विकेट हासिल किये और दिल्ली की टीम को कम स्कोर पर रोक दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मध्यक्रम इस बार फ्लॉप साबित हो गया। शारजाह की पिच का बर्ताव इस बार कुछ अलग नजर आ रहा है। पिछली बार इस पिच पर 200 रन भी सुरक्षित नहीं थे। इस बार चीजें बिलकुल बदली हुई नजर आ रही है।