IPL 2021 - RCB vs MI हेड डू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
आरसीबी vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPLT20)
आरसीबी vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2021 (IPL) का 39वां मुकाबला आज दो दिग्गज टीमों के बीच खेला जाएगा। एक तरफ 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) है और दूसरी तरफ विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम है। इसी वजह से दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हो सकता है।

Ad

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की शुरूआत काफी खराब रही है और दोनों टीमों को लगातार दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे और मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है।

दोनों टीमों के बीच इस सीजन का उद्घाटन मुकाबला खेला गया था जिसमें आरसीबी ने जीत हासिल की थी। निश्चित तौर पर मुंबई इंडियंस उस हार का बदला लेना चाहेगी।

इस मुकाबले से पहले हम आपको दोनों दिग्गज टीमों के बीच अब तक हुए मैचों के हेड हू हेड रिकॉर्ड और आंकड़ों के बारे में बताते हैं।

RCB vs MI के बीच हेड डू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड डू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। अभी तक दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में मुंबई ने 19 बार जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी को महज 11 ही मैच में जीत मिली है।

2.पिछले 7 मैचों में केवल दो ही बार आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराया है।

3.भारत से बाहर मुकाबलों की बात करें तो 2009 में साउथ अफ्रीका में हुए आईपीएल में दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत हासिल की थी। वहीं पिछले सीजन हुए दो मुकाबलों में आरसीबी और मुंबई ने एक-एक बार जीत हासिल की थी।

4.किरोन पोलार्ड ने आरसीबी के खिलाफ मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 546 रन बनाए हैं।

5.आरसीबी की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 728 रन बनाए हैं।

6.गेंदबाजी की अगर बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने आरसीबी के खिलाफ 16 मैचों में 21 विकेट लिए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications