IPL 2021 - RR vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPLT20)
राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2021 (IPL) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से शारजाह में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की जंग होगी।

मुंबई इंडियंस ने अभी तक 12 में से 5 मैच जीते हैं और वो प्वॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने भी इतने ही मुकाबले जीते हैं लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर वो छठे पायदान पर हैं। दोनों ही टीमें चाहेंगी कि इस मुकाबले को जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में आगे बढ़ा जाए। जो भी टीम ये मुकाबला हारेगी उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म हो जाएंगी। इसलिए दोनों टीमों के बीच हमें आज रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

RR vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे की टक्कर है। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 13 तो राजस्थान रॉयल्स ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

2.पिछले 7 मुकाबलों में से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 5 बार हराया है।

3.पिछले सीजन की अगर बात करें तो दोनों टीमों ने एक दूसरे को एक-एक बार शिकस्त दी थी। वहीं इस सीजन हुए पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।

4. वर्तमान खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस की तरफ से किरोन पोलार्ड ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 373 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने राजस्थान के खिलाफ 15 विकेट भी लिए हैं।

5. राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान खिलाड़ियों में कप्तान संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 527 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh