केकेआर (KKR) के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की कुछ महासुनी विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हो गई थी। इसको लेकर शेन वॉर्न ने बयान दिया है। रविचंद्रन अश्विन और केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन के बीच कुछ शब्दों की अदला-बदली हुई थी। मॉर्गन ने अश्विन के रन लेने के तरीके को खेल भावना से जोड़ा था। शेन वॉर्न ने इस बात को लेकर अश्विन को दोषी मानते हुए मॉर्गन का समर्थन किया है।शेन वॉर्न ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि खेल भावना और अश्विन के मामले में तो दुनिया को बंटना ही नहीं चाहिए। यह काफी साधारण है। यह शर्मनाक है जो घटित होना ही नहीं चाहिए। अश्विन एक बार फिर से वही व्यक्ति क्यों? इयोन मॉर्गन के पास उन्हें कहने का हर अधिकार है।Shane Warne@ShaneWarneThe world shouldn’t be divided on this topic and Ashwin. It’s pretty simple - it’s disgraceful & should never happen. Why does Ashwin have to be that guy again ? I think @Eoin16 had every right to nail him !!!! twitter.com/foxcricket/sta…Fox Cricket@FoxCricketWorld divided as Ashwin breaks ‘spirit of cricket’ again in feisty IPL match👉 bit.ly/3CV53st12:14 PM · Sep 29, 20212135210World divided as Ashwin breaks ‘spirit of cricket’ again in feisty IPL match👉 bit.ly/3CV53st https://t.co/22rEnuWy3N1:49 AM · Oct 11, 2018The world shouldn’t be divided on this topic and Ashwin. It’s pretty simple - it’s disgraceful & should never happen. Why does Ashwin have to be that guy again ? I think @Eoin16 had every right to nail him !!!! twitter.com/foxcricket/sta…अश्विन और मॉर्गन के बीच समस्या तब शुरू हुई जब राहुल त्रिपाठी का एक थ्रो मॉर्गन के शरीर से टकराकर चला गया था। अश्विन ने उस पर रन लेने का प्रयास किया था। मॉर्गन को लगा कि यह खेल भावना के हिसाब से सही नहीं था और उन्होंने अश्विन को कुछ कहा। अश्विन भी भड़क गए। टिम साउदी की गेंद पर आउट होने के बाद उन्हें मैदान पर कुछ कहते हुए देखा गया था और वह मॉर्गन की तरफ बढ़ भी रहे थे। इस बीच दिनेश कार्तिक ने आकर मामले को शांत कराया और अश्विन को पवेलियन की तरफ रवाना किया। साउदी से भी अश्विन कुछ कहते हुए दिखाई दिए थेे।अश्विन मैदान पर आक्रामक रहना ही पसंद करते हैं। हालांकि शेन वॉर्न ने मामले को खेल भावना से जोड़ते हुए एक पुराने घटनाक्रम की तरफ इशारा किया है। जोस बटलर को जब अश्विन ने मांकडिंग किया था तब भी उनके ऊपर खेल भावना के लिए सवाल उठे थे लेकिन अश्विन ने उन्हें नियमों के अंतर्गत ही आउट किया था। नियमों के तहत आउट करने को खेल भावना से जोड़ना गलत कहा जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए केकेआर के खिलाफ खेलते हुए अश्विन ने गेंदबाजी में एक विकेट हासिल किया था। वह किफायती गेंदबाजी करने में सफल रहे थे।