'महेंद्र सिंह धोनी की तरह भविष्य में रोहित शर्मा कर सकते हैं कप्तानी'

धोनी के नेतृत्व का कोई जवाब नहीं है और यह हर कोई जानता है
धोनी के नेतृत्व का कोई जवाब नहीं है और यह हर कोई जानता है

आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर जीत लिया। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई का यह चौथा खिताब है। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग का मानना है कि धोनी को चेन्नई के साथ अगले सीजन में भी खेलना चाहिए। इसके अलावा सहवाग ने धोनी की कप्तानी की तारीफ भी की है।

सहवाग का मानना है कि धोनी ने भारतीय टीम के अलावा चेन्नई की भी सफल अगुवाई की है और उन्होंने कप्तानी में अलग मुकाम हासिल किया है। सहवाग ने क्रिकबज से इस बारे में कहा कि यह एक असाधारण टीम है। भारतीय टीम में कोई भी धोनी की विरासत को हरा नहीं सका है और उम्मीद है कि किसी अन्य कप्तान के लिए सीएसके के लिए ऐसा करना मुश्किल होगा। मुझे लगता है कि उनके पास चेन्नई के लिए एक और साल बाकी है। उन्हें अगले सीजन में जरूर खेलना चाहिए और फिर रिटायर होना चाहिए।

वीरेंदर सहवाग ने रोहित शर्मा में धोनी की तरह क्षमता बताई
वीरेंदर सहवाग ने रोहित शर्मा में धोनी की तरह क्षमता बताई

सहवाग का मानना है कि आईपीएल में धोनी की कप्तानी अविश्वसनीय रही है और भविष्य में रोहित शर्मा उस स्तर की कप्तानी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कप्तान को उसके द्वारा जीती गयी ट्राफियों की संख्या से जाना जाता है और धोनी ने चार खिताब जीते हैं और नौ फाइनल खेले हैं। इसलिए उनकी बराबरी करना किसी भी अन्य कप्तान के लिए एक कठिन रहने वाला है। रोहित शर्मा वास्तव में उनके करीब हैं लेकिन नौ फाइनल खेलने में उन्हें अभी समय लगेगा।

भले ही धोनी की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी हो लेकिन उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन खराब रहा है। इस सीजन में धोनी ने 16 मैचों में 16.28 की खराब औसत से सिर्फ 114 रन बनाए। यह आईपीएल के इतिहास में उनका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। दूसरी तरफ उनकी अगुवाई में लीग स्टेज में टीम ने 14 में से नौ मैच जीतकर प्ले-ऑफ में प्रवेश किया था। बता दें चेन्नई इस सीजन में प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। चेन्नई के पास अब चार आईपीएल ट्रॉफी है और मुंबई पांच ख़िताब के साथ उनसे आगे है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now