मुंबई-आरसीबी के मैच में मैदान पर आए फैन को किया गया गिरफ्तार

मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा
मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा

पुणे में मुंबई इंडियंस (MI) और आरसीबी (RCB) के बीच मैच के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के कारण पुलिस ने फैन को गिरफ्तार किया है। विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से बात करने के लिए यह फैन मैदान पर चला गया था। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए इस फैन को गिरफ्त में ले लिया।

यह फैन एमसीए स्टेडियम में रेलिंग से कूद गया और सुरक्षा कर्मियों द्वारा पीछा किए जाने से पहले मैदान पर भाग गया। उक्त प्रशंसक ने कार्यक्रम स्थल पर पुलिस अधिकारियों से भी बहस की। हाथापाई की खबरें सामने आई है। इसके बाद थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

खबरों के अनुसार जिस व्यक्ति को इस घटनाक्रम में गिरफ्तार किया गया है उसका नाम दशरथ राजेन्द्र जाधव बताया गया है। देखना होगा कि आगे इस घटनाक्रम में पुलिस क्या कार्रवाई करती है। मैदान पर इस तरह से घुसने की घटनाएँ पहले भी कई बार देखी गई है।

आईपीएल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने के बाद भी यह फैन रेलिंग से कूदकर मैदान पर जाने में सफल जो गया। वह अपने दो स्टार खिलाड़ियों से मिलने के लिए मैदान पर चला गया। इस मामले पर एक जांच भी चल रही है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी फैन्स इसे तोड़ने में कैसे कामयाब होते हैं। दशरथ को पुलिस कस्टडी में लिया गया है। इस फैन को सुरक्षा कर्मियों ने पीछा करते हुए पकड़ा। तब तक मैच में भी व्यवधान पैदा हुआ।

मुंबई इंडियंस का आईपीएल अभियान अब तक खराब ही रहा है। इस साल खेले गए चार मैचों में लगातार मुंबई को पराजय का सामना करना पड़ा है। ऐसे में यह देखा जाना है कि आने वाले मैचों में रोहित शर्मा किस रणनीति के तहत मैदान पर आएँगे। आरसीबी के खिलाफ मुंबई को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links