IPL 2022 - KKR vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर और एमआई के कप्तान रोहित शर्मा
केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर और एमआई के कप्तान रोहित शर्मा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का दूसरा सप्ताह समाप्ति की तरफ और आज इस लीग का 14वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में होगा। श्रेयस अय्यर की केकेआर ने मौजूदा सीजन में अपने तीन में से दो मुकाबले जीते है और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस अपने दोनों मैच हारकर आठवें स्थान पर मौजूद है।

Ad

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में केकेआर की टीम संतुलित लग रही है। हालांकि टीम के लिए कुछ प्रमुख बल्लेबाजों की फॉर्म चिंता का विषय होगी, और इस लिस्ट में कप्तान अय्यर का नाम भी शामिल है। आंद्रे रसेल का फॉर्म में आना काफी अच्छा संकेत है। पैट कमिंस भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं और उनके आने से टीम का संतुलन और बेहतर नजर आ रहा है।

मुंबई इंडियंस की शुरुआत निराशाजनक रही है। टीम की बल्लेबाजी पहले से ही थोड़ी कमजोर लग रही थी और प्रमुख बल्लेबाजों का खराब फॉर्म चिंता का विषय है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव के खेलने की उम्मीद है। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह अच्छा कर रहे हैं लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों का साथ नहीं मिला है। डेनियल सैम्स प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं, उनके स्थान पर किसी अन्य विदेशी खिलाड़ी को आजमाया जा सकता है।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

KKR और MI के बीच हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1. हेड टू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस का का पलड़ा भारी है। MI ने 22 और KKR ने 7 मैच जीते हैं।

2. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबलों में महज एक बार ही केकेआर को जीत मिली है।

3. केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक 899 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये हैं।

4. मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर की तरफ से सर्वाधिक 183 रन आंद्रे रसेल के नाम दर्ज हैं।

5. केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मौजूदा गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 15 विकेट लिए हैं।

6. मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के लिए सर्वाधिक 23 विकेट सुनील नारेन ने चटकाए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications